लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया गुटों के ठिकानों पर किया हवाई हमला

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:23 IST

पेंटागन ने कहा कि ये हवाई हमले इराक में इस माह की शुरुआत में किए गए रॉकेट हमले की जवाबी कार्रवाई है। रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और अमेरिकी सेना का एक जवान तथा अमेरिका नीत सैन्य गठबंधन के कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता में आने के बाद यह सेना द्वारा किया पहला हवाई हमला है।इराक में अमेरिकी सैनिकों की रक्षा करने की उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

वाशिंगटन, 26 फरवरी (एपी) अमेरिका ने इराकी सीमा के पास ईरान समर्थित मिलिशिया गुटों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए बृहस्पतिवार को हवाई हमले किए।

पेंटागन ने कहा कि ये हवाई हमले इराक में इस माह की शुरुआत में किए गए रॉकेट हमले की जवाबी कार्रवाई है। रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और अमेरिकी सेना का एक जवान तथा अमेरिका नीत सैन्य गठबंधन के कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता में आने के बाद यह सेना द्वारा किया पहला हवाई हमला है। बाइडन का सीरिया में हमले का यह कदम क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को बढ़ाने का नहीं बल्कि इराक में अमेरिकी सैनिकों की रक्षा करने की उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा, ‘‘ हमें पता है कि हमने किसे निशाना बनाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें विश्वास है कि जिस स्थान को निशाना बनाया गया उसका इस्तेमाल शिया आतंकवादी हवाई हमले में करते हैं।’’ गौरतलब है कि उत्तरी इराक में इरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास रॉकेट हमला किया गया था, जिसमें अमेरिकी सेवा के एक असैन्य कॉन्ट्रेक्टर की मौत हो गई थी और गठबंधन के कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

इस हवाईअड्डे के पास ही में अमेरिकी सैन्य अड्डा स्थित है।

ऑस्टिन ने कहा कि उन्होंने ही बाइडन को इस कार्रवाई का सुझाव दिया था।

इससे पहले, पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अमेरिका कार्रवाई को एक ‘‘नपी तुली सैन्य प्रतिक्रिया’’ करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :अमेरिकाईरानजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा