लाइव न्यूज़ :

भारत-कनाडा विवाद के बीच अमेरिका ने भारतीय छात्रों को रिकॉर्ड संख्या में वीजा जारी किए

By रुस्तम राणा | Updated: September 25, 2023 14:00 IST

एक्स पर एक पोस्ट में, भारत में अमेरिकी दूतावास ने लिखा, “भारत में अमेरिकी मिशन को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने इस गर्मी में जून, जुलाई और अगस्त में रिकॉर्ड संख्या में 90,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने भारतीय छात्रों को रिकॉर्ड संख्या में 90,000 से अधिक वीजा जारी किए हैंयूएस ने बताया- इस गर्मी में दुनिया भर में लगभग चार में से एक छात्र वीज़ा यहीं भारत में जारी किया गयाभारत-कनाडा के बीच बढ़ते राजनयिक संकट से कनाडा की शिक्षा प्रणाली पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना

नई दिल्ली: अमेरिका ने भारतीय छात्रों को रिकॉर्ड संख्या में 90,000 से अधिक वीजा जारी किए हैं। अमेरिकी मिशन ने कहा कि इस गर्मी में जून-अगस्त तक दुनिया भर में चार में से एक छात्र वीजा भारतीयों को जारी किया गया था।

एक्स पर एक पोस्ट में, भारत में अमेरिकी दूतावास ने लिखा, “भारत में अमेरिकी मिशन को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने इस गर्मी में जून, जुलाई और अगस्त में रिकॉर्ड संख्या में 90,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए हैं। इस गर्मी में दुनिया भर में लगभग चार में से एक छात्र वीज़ा यहीं भारत में जारी किया गया था!"

यूएस दूतावास ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “उन सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं जिन्होंने अपने उच्च शिक्षा लक्ष्यों को साकार करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को चुना है! टीम वर्क और इनोवेशन के साथ, हमने यह सुनिश्चित किया कि सभी योग्य आवेदक समय पर अपने कार्यक्रमों में पहुँचें।"

आपको बता दें कि भारत और कनाडा के बीच बढ़ते राजनयिक संकट से कनाडा की शिक्षा प्रणाली पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना है, जो उच्च शिक्षा के लिए आप्रवासन करने वाले भारतीय छात्रों पर बहुत अधिक निर्भर है। वीजा एक्सपर्ट सुकांत के मुताबिक, भारतीय छात्र कनाडाई छात्रों की तुलना में दोगुना योगदान देते हैं। 

ऐसे में भारतीय छात्रों और उनके परिवारवाले अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में हैं। अभिभावकों में भी इस बात की चिंता है कि अगर रिश्ते और बिगड़ गए तो बच्चों का क्या होगा? उनका साल खराब तो नहीं हो जाएगा? मौजूदा समय में कुल 2,09,930 भारतीय छात्र कॉलेजों में पढ़ रहे हैं जबकि 80,270 विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं।

टॅग्स :अमेरिकाकनाडाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल