लाइव न्यूज़ :

अल-कायदा के नंबर दो आतंकवादी का पता लगाने और मारने के लिए अमेरिका, इजराइल ने मिलकर काम किया

By भाषा | Updated: November 15, 2020 09:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 नवंबर (एपी) अमेरिका और इजराइल ने इस साल ईरान में अल-कायदा के एक आतंकवादी का पता लगाने और उसे मारने के लिए मिलकर काम किया था। दोनों सहयोगी देशों ने यह बड़ा खुफिया अभियान ऐसे समय में चलाया जब ट्रंप प्रशासन तेहरान पर दबाव बढ़ा रहा था।

अमेरिका के चार पूर्व और वर्तमान अधिकारियों ने कहा कि अल-कायदा के दूसरे नंबर के आतंकवादी अबू मोहम्मद अल-मसरी को अगस्त में ईरान की राजधानी में मार गिराया गया था।

इनमें से दो अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका ने इजराइली अधिकारियों को इस बारे में खुफिया सूचना दी कि अल-मसरी कहां मिल सकता है, वहीं इजराइली एजेंटों ने इस काम को अंजाम दिया। दो अन्य अधिकारियों ने अल-मसरी के मारे जाने की पुष्टि की लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दे सके।

अल-मसरी को तेहरान में सात अगस्त को मार गिराया गया। 1998 में सात अगस्त के दिन ही नैरोबी, कीनिया, दार अस सलाम और तंजानिया में अमेरिकी दूतावासों में बम हमले हुए थे।

माना जाता है कि अल-मसरी उन हमलों की साजिश में शामिल था और एफबीआई के वांछित आतंकवादियों की सूची में था।

अल-मसरी के मारे जाने से अल-कायदा को झटका लगा है और संगठन के नेता अयमन अल-जवाहिरी को लेकर पश्चिम एशिया में चल रही अफवाहों के बीच यह खबर आई है। इसी आतंकी संगठन ने 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में हमलों को अंजाम दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं