लाइव न्यूज़ :

काबुल में पैदा अवरोधों को कम करने के लिए तालिबान के साथ बातचीत कर रहा है अमेरिका: पेंटागन

By भाषा | Updated: August 19, 2021 00:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 अगस्त (एपी) पेंटागन ने बुधवार को कहा कि काबुल हवाईअड्डे पर वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी चौकियों और कर्फ्यू के बारे में तालिबान कमांडरों से बात कर रहे हैं। कर्फ्यू से हवाईअड्डे तक पहुंचने वाले अमेरिकियों और अफगानों की संख्या सीमित हो गयी है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा कि नौसेना के रियर एडमिरल पीटर वेस्ली लोगों को बाहर निकालने की गति को और तेज करने के प्रयास में तालिबान कमांडरों के साथ संवाद कर रहे हैं। बड़ी संख्या में अमेरिका और अन्य देशों के नागरिक बाहर निकलने के लिए कोशिश कर रहे हैं। किर्बी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 325 अमेरिकी नागरिकों सहित लगभग 2,000 लोगों को अमेरिकी वायु सेना के सी-17 परिवहन विमानों द्वारा 18 उड़ानों में काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकाला गया है। किर्बी ने कहा कि आगामी 24 घंटों में वायु सेना की उड़ानों की संख्या इतनी ही होने की संभावना है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अनुमान नहीं लगा सकते कि वे कितने लोगों को ले जाएंगे। किर्बी ने कहा, "सैन्य उड़ानें लगातार आ रही हैं और प्रस्थान कर रही हैं और सीमित संख्या में वाणिज्यिक उड़ानें संचालित हो रही हैं, साथ ही कुछ विदेशी अनुबंधित उड़ानें आ-जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल