लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ट्रंप प्रशासन के दौरान सीमा पर माता-पिता से अलग हुए 3,900 बच्चों की पहचान की

By भाषा | Updated: June 9, 2021 14:50 IST

Open in App

सैन डिएगो (अमेरिका), नौ जून (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि उसने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध रूप से सीमा पार करने की “कतई बर्दाश्त न करने की नीति” के तहत अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अपने माता-पिता से जुदा किए गए 3,900 से अधिक बच्चों की पहचान की है।

बाइडन प्रशासन की ओर से दी गई यह जानकारी अमेरिकी आव्रजन इतिहास के उस अध्याय का विस्तार से एक और ब्योरा देता है जिसकी चौतरफा निंदा की गई थी।

बाइडन प्रशासन के परिवार पुनर्मिलन कार्यबल द्वारा एक जुलाई, 2017 से लेकर ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के समाप्त होने तक माता-पिता से जुदा हुए 3,913 बच्चों की गिनती सरकारी सूचना के आधार पर अदालती दाखिलों में अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन की तरफ से पहचाने गए 5,500 बच्चों की संख्या से काफी कम है।

कार्य बल ने कहा कि उसने ‘‘जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत माता-पिता से बिछुड़े “लगभग” सभी बच्चों की पहचान कर ली है लेकिन वह जुलाई से अन्य 1,723 मामलों की समीक्षा करेगा जो कुल मामलों की संख्या 5,636 हो जाएगी जो एसीएलयू के आंकड़ों के करीब पहुंच जाएगा।

यह विसंगति मुख्य रूप से सैन डिएगो की संघीय अदालत के फैसले के कारण है जिसमें 1,723 बच्चे जो ट्रंप की कतई बर्दाश्त न करने की नीति के बजाय दूसरे कारणों के चलते जुदा हुए थे, उन्हें बाहर रखा गया था।

कार्यबल यह भी निर्धारित करने की कोशिश करेगा कि ये बच्चे जनवरी 2017 से शुरू करते हुए ट्रंप के कार्यकाल के शुरुआती छह महीनों में अलग हुए थे जो समयसीमा एसीएलयू के वाद की सीमा से बाहर थी। इससे अंतिम संख्या और बढ़ सकती है।

इन 3,913 बच्चों में से 1,786 को अपने माता-पिता से मिला दिया गया जिनमें से अधिकतर ट्रंप के कार्यकाल के दौरान ही मिले जबकि 1,695 के माता-पिता से संपर्क किया गया और 391 का अता-पता नहीं चल पाया। जिन माता-पिता से संपर्क किया गया उनमें से अधिकतर के बच्चों को परिवार के अन्य सदस्यों को सौंपा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला