लाइव न्यूज़ :

चीन की धमकी के बावजूद ताइवान जा सकती हैं नैन्सी पेलोसी, अमेरिकी और ताइवानी अधिकारियों ने दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: August 1, 2022 18:08 IST

ताइवानी अधिकारी ने कहा कि उनके रात भर ताइवान में रहने की उम्मीद है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में पेलोसी ताइपे में कब उतरेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देताइवानी अधिकारी ने कहा कि उनके रात भर ताइवान में रहने की उम्मीद हैहालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में पेलोसी ताइपे में कब उतरेंगीनैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे की खबर को लेकर चीन अमेरिका को दे चुका है धमकी

वॉशिंगटन डीसी: चीन की धमकी के बीच खबर है कि अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी अपने एशिया दौरे पर ताइवान जा सकती हैं। ताइवान के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और एक अमेरिकी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। ताइवानी अधिकारी ने कहा कि उनके रात भर ताइवान में रहने की उम्मीद है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में पेलोसी ताइपे में कब उतरेंगी। 

वहीं अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि रक्षा विभाग के अधिकारी क्षेत्र में किसी भी चीनी गतिविधि की निगरानी के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और उसे सुरक्षित रखने की योजना तैयार कर रहे हैं। 

दरअसल, चीन के लिए ताइवान एक स्वशासी द्वीप है, जिसे वह अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में मानता है। चीन ताइवान को लेकर बेहद संवेदनशील है। जुलाई में एस्पेन सिक्योरिटी फोरम में यूएस किन गैंग में चीनी राजदूत ने कहा था कि चीन-अमेरिका संबंधों में ताइवान का सवाल सबसे संवेदनशील, महत्वपूर्ण मुख्य मुद्दा है।

वहीं नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे की खबर को लेकर चीन ने अमेरिका को धमकी दी है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर ही जो बाइडेन को आग से न खेलने की चेतावनी दी थी। इसके बाद यूएस राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पेलोसी की ताइवान यात्रा के रद्द होने का संकेत दिया था। 

उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सेना का मानना है कि पेलोसी की ताइवान यात्रा अभी एक अच्छा विचार नहीं है। हालांकि तब उन्होंने चीन द्वारा दी गई चेतावनी के बारे प्रतिक्रिया देने से इनकार किया था। व्हाइट हाउस ने कहा है कि यह हाउस स्पीकर पर निर्भर करता है कि वह कहाँ जाती है, और उनके निर्णय में उनका बहुत कम कहना है।

हालांकि व्हाइट हाउस प्रशासन के अधिकारियों ने पिछले हफ्तों में पेलोसी और उनकी टीम के साथ बैठकों में ताइवान की यात्रा के जोखिमों का पता लगाने के लिए काम किया है। रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने पेलोसी के साथ एशिया की यात्रा पर चर्चा की है।

टॅग्स :Nancy PelosiचीनChinaUS
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."