लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के पति पर जानलेवा हमला, शख्स ने घर में घुसकर सिर पर हथौड़े से किया हमला

By भाषा | Updated: October 29, 2022 08:49 IST

सैन फ्रांसिस्को के पुलिस प्रमुख विलियम स्कॉट ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘इस हमले के मकसद का पता लगाया जा रहा है।’’ स्कॉट ने कहा कि संदिग्ध की पहचान डेविड डेपापे के रूप में हुई है और वह हिरासत में है। उन्होंने कहा कि डेविड पर हत्या के प्रयास, घातक हथियार से हमला और अन्य आरोप लगाये गये है।

Open in App
ठळक मुद्दे सैन फ्रांसिस्को के पुलिस प्रमुख विलियम स्कॉट ने कहा, संदिग्ध की पहचान डेविड डेपापे के रूप में हुई है। डेविड पर हत्या के प्रयास, घातक हथियार से हमला और अन्य आरोप लगाये गये है।हमलावर ने सोची-समझी साजिश के तहत पेलोसी के आवास को निशाना बनायाः पुलिस प्रमुख

वाशिंगटनः सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष (स्पीकर) नैंसी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी पर घर में घुसकर हमला किया गया है। पॉल पर एक शख्स ने हथौड़े से हमला किया। हमला करने से पहले वह चिल्ला रहा था कि ‘‘नैंसी कहां है, नैंसी कहां है।’’ पुलिस ने बताया कि पॉल पेलोसी को हमलावर ने बुरी तरह पीटा। सीएनएन ने बताया स्पीकर नैन्सी पेलोसी द्वारा जारी एक बयान का हवाला देते हुए लिखा कि उनकी खोपड़ी फ्रैक्चर हो गई है और उनके दाहिने हाथ में चोटों आई हैं जिसके लिए सर्जरी की गई है।

हमलावर ने सोची-समझी साजिश के तहत पेलोसी के आवास को निशाना बनाया

सैन फ्रांसिस्को के पुलिस प्रमुख विलियम स्कॉट ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘इस हमले के मकसद का पता लगाया जा रहा है।’’ स्कॉट ने कहा कि संदिग्ध की पहचान डेविड डेपापे के रूप में हुई है और वह हिरासत में है। उन्होंने कहा कि डेविड पर हत्या के प्रयास, घातक हथियार से हमला और अन्य आरोप लगाये गये है। घटना की जांच की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि नैंसी के पति पॉल पेलोसी (82) के सिर और शरीर पर हथौड़े से हमला किये जाने से चोटें आई हैं। उनके अनुसार उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि हमलावर ने सोची-समझी साजिश के तहत पेलोसी के आवास को निशाना बनाया।

पॉल के चोटों से पूरी तरह से उबर जाने की उम्मीद है

नैंसी पेलोसी के प्रवक्ता ड्रीव हैमिल ने बताया कि पॉल के चोटों से पूरी तरह से उबर जाने की उम्मीद है। नैंसी के के प्रवक्ता ड्रीव हैमिल ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और हमले के मकसद का पता लगाया जा रहा है। हैमिल ने एक बयान में कहा, ‘‘स्पीकर और उनका परिवार घटना के बाद उनकी मदद करने वालों और मेडिकल कर्मियों का आभारी है। साथ ही, उन्होंने इस वक्त अपनी निजता का सम्मान किये जाने का अनुरोध किया।’’ संसद सदस्यों की सुरक्षा की जिम्मेदार संभाल रही कैपिटल पुलिस ने कहा कि नैंसी अपने पति पर हुए हमले के वक्त वाशिंगटन में थीं। नैंसी यूरोप में एक सुरक्षा सम्मेलन के इसी हफ्ते वाशिंगटन लौटी हैं। कैपिटल पुलिस ने कहा कि एफबीआई और सैन फ्रांसिस्को पुलिस भी जांच कर रही है। हमले की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन हमले ने अमेरिकी संसद सदस्यों और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सवाल खड़ा किये हैं।

पॉल एक धनी निवेशक हैं, उनको एक मामले में पांच दिनों की कैद भी हो चुकी है

दरअसल, अमेरिकी संसद पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के धावा बोलने के दो वर्षों बाद यह खतरा अपने चरम पर है। पॉल एक धनी निवेशक हैं। नैंसी और पॉल की पांच संतान हैं। इस साल मई में, कैलिफोर्निया के नापा काउंटी में हुई एक कार दुर्घटना के मामले में पॉल ने शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाने का अपना अपराध स्वीकार किया था और उन्हें पांच दिनों की कैद की सजा सुनाई गई थी। साथ ही, अदालत ने उन्हें तीन वर्षों तक नियमित रूप से एक अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया था।

ताजा घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीनेट में बहुमत दल के नेता चक स्कमर ने कहा, ‘‘मैंने आज सुबह स्पीकर पेलोसी से बात की और उनके पति के साथ जो कुछ हुआ, उस बारे में अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी नैंसी के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पॉल पेलोसी और स्पीकर पेलोसी के पूरे परिवार के लिए राष्ट्रपति प्रार्थना कर रहे हैं। आज सुबह उन्होंने इस भयावह हमले के बाद अपना समर्थन जताने के लिए स्पीकर पेलोसी को कॉल किया।

पेलोसी का आवास समृद्ध पैसिफिक हाइट्स इलाके में है, जहां पिछले कुछ वर्षों में कई प्रदर्शन हुए हैं

राष्ट्रपति ने सभी तरह की हिंसा की निंदा की है और पेलोसी के परिवार की निजता का सम्मान करने को कहा।’’ पेलोसी का आवास समृद्ध पैसिफिक हाइट्स इलाके में है, जहां पिछले कुछ वर्षों में कई प्रदर्शन हुए हैं। पेलोसी की हालिया ताईवान यात्रा से पहले चीनी समुदाय के लोगों ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। साथ ही, संघीय वित्तीय पैकेज को लेकर चर्चा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास के गैराज के द्वार पर काले रंग से अराजकता के संकेत बना दिये थे और ‘किराया रद्द करो’ तथा ‘‘हम हर चीज चाहते हैं’’ लिख दिया था। 

टॅग्स :नैंसी पेलोसीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."