लाइव न्यूज़ :

Nancy Pelosi arrives in Taipei: चीन की धमकी के बीच अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइपे पहुंचीं, भड़का चीन

By रुस्तम राणा | Updated: August 3, 2022 06:25 IST

उनका विमान मंगलवार की शाम ताइवान की राजधानी ताइपे में लैंड हुआ। यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव स्पीकर नैंसी पेलोसी ने अपनी इस यात्रा पर वक्तव्य भी जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को अमेरिका की बेहद खतरनाक कार्रवाई बताते हुए चीन ने की निंदापेलोसी के दौरे को लेकर चीन ने कहा - अमेरिका को इसके नतीजे भुगतने होंगेपीएलए ने ताइवान सीमा पर 4  से 7 अगस्त तक युद्धाभ्यास करने की घोषणा की

Nancy Pelosi's Visit Taiwan:चीन की धमकी के बीच अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान दौरे पर पहुंच गई हैं। उनका विमान मंगलवार की शाम ताइवान की राजधानी ताइपे में लैंड हुआ। यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा, हमारी यात्रा ताइवान के कई कांग्रेस प्रतिनिधिमंडलों में से एक है और यह किसी भी तरह से लंबे समय से संयुक्त राज्य की नीति का खंडन नहीं करता है, जो 1979 के ताइवान संबंध अधिनियम, यूएस-चीन संयुक्त विज्ञप्ति और छह आश्वासनों द्वारा निर्देशित है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका यथास्थिति को बदलने के एकतरफा प्रयासों का विरोध करना जारी रखता है। वहीं एएफपी समाचार एजेंसी के अनुसार, नैंसी पेलोसी के दौरे पर चीन ने ताइवान में 'बेहद खतरनाक' अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की। पैलोसी के दौरे को लेकर चीन अमेरिका पर भड़क गया है। साथ ही कहा कि अमेरिका को इसके नतीजे भुगतने होंगे। चीन ने कहा कि हम अपनी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करेंगे। पीएलए ने ताइवान सीमा पर 4  से 7 अगस्त तक युद्धाभ्यास करने की घोषणा कर दी है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंचने के साथ ही वह स्वशासित द्वीप का दौरा करने वाली अमेरिका की सर्वोच्च अधिकारी बन गई हैं। पेलोसी की यात्रा से चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। चीन दावा करता रहा है कि ताइवान उसका हिस्सा है। वह विदेशी अधिकारियों के ताइवान दौरे का विरोध करता है क्योंकि उसे लगता है कि यह द्वीपीय क्षेत्र को संप्रभु के रूप में मान्यता देने के समान है। चीन ने धमकी दी थी कि यदि पेलोसी ताइवान की यात्रा करती हैं तो इसके ‘‘गंभीर परिणाम’’ होंगे।

टॅग्स :नैंसी पेलोसीTaiwanचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा