लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : हिंदू समूह ने ‘हिंदुत्व विरोधी’ सम्मेलन पर विश्वविद्यालय के खिलाफ शिकायत की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 10:23 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात अक्टूबर एक प्रमख हिंदू अमेरिकी समूह ने प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के खिलाफ वैश्विक हिंदुत्व के निराकरण (डिस्मेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व) सम्मेलन को सह-प्रायोजित करने पर अमेरिकी नागरिक अधिकारों का शिक्षा कार्यालय के विभाग के पास शिकायत दर्ज कराई है। समूह का आरोप है कि यह सम्मेलन ‘हिंदू विरोधी’ था।

नागरिक अधिकार के लिए कार्यवाहक सहायक सचिव सुज़ैन गोल्डबर्ग और प्रवर्तन के लिए उप सहायक सचिव रैंडोल्फ़ विल्स को दी एक शिकायत में, हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने नागरिक अधिकारों के कार्यालय से जांच करने और यह निर्धारित करने के लिए कहा है कि क्या पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय और उसके दक्षिण एशिया अध्ययन विभाग, दक्षिण एशिया केंद्र ने भारतीय और हिंदू मूल के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक शत्रुतापूर्ण वातावरण बनाया, और क्या इन संस्थाओं और व्यक्तियों ने किसी संघीय निधि का दुरुपयोग किया।

एचएएफ ने कहा कि कई समूहों ने आयोजित ‘डिसमेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व’ (डीजीएच) लगभग 11 सितंबर के आसपास आयोजित किया था और कई अमेरिकी विश्वविद्यालयों द्वारा प्रायोजित और सह-प्रायोजित किया गया था। समूह ने आरोप लगाया कि इनमें से कई अपने भारत विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं।

एचएएफ के कार्यकारी निदेश सुहाग शुक्ला ने आरोप लगाया, “डीजीएच सम्मेलन से पहले, पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय को हजारों चिंता के पत्र भेजे गए थे जिनमें हमारे अपने भी शामिल थे और विश्वविद्यालय को सूचित किया गया था कि भले ही उसने अस्वीकरण दिया कि हिंदू धर्म को 'नष्ट करना' सम्मेलन का उद्देश्य नहीं था लेकिन इसमें शामिल वक्ताओं और उनके हिंदू विरोधी कार्यों के इतिहास का मतलब था कि यह आयोजन एकतरफा होगा और हिंदुओं के बारे में नकारात्मक रूढ़ियों, अपशब्दों और विकृत तथ्यों का समर्थन करेगा।”

एचएएफ ने अपनी शिकायत में पूछा है कि क्या विश्वविद्यालय ने भारत और हिंदुओं के बारे में एकतरफा सम्मेलन की योजना बनाने, प्रायोजित करने में, मेजबानी करने और/या भाग लेकर किसी संघीय कोष का दुरुपयोग किया है, जो नकारात्मक रूढ़िवादिता, अपशब्दों और विकृत तथ्यों को बढ़ावा देता है; हिंदूफोबिया और हिंदू विरोधी घृणा को नकारता है, और विशेष रूप से 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम के शीर्षक VI और 2008 के उच्च शिक्षा अवसर अधिनियम के शीर्षक VI के उल्लंघन में हिंदू छात्रों को निंदा और हाशिए पर रखने के लिए लक्षित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला