लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पुतिन की कथित प्रेमिका अलीना काबेवा का वीजा फ्रीज किया, 893 रूसी संघ के अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

By भाषा | Updated: August 3, 2022 09:42 IST

काबेवा रूस की एक मीडिया कंपनी की प्रमुख भी हैं, जो यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन करती है। जेल में बंद पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी लंबे अरसे से काबेवा के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने रूस के अभिजात वर्ग के कुछ चुनिंदा लोगों पर नए सिरे से प्रतिबंध लगाए हैं इनके दायरे में शामिल लोगों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका भी शामिल हैंअमेरिका के वित्त मंत्रालय ने एंड्रे ग्रिगोरीविच गुरेव पर भी प्रतिबंध लगाए हैं, जो विटनहर्स्ट एस्टेट के मालिक हैं

 वाशिंगटनः अमेरिका ने रूस के अभिजात वर्ग के कुछ चुनिंदा लोगों पर नए सिरे से प्रतिबंध लगाए हैं और इनके दायरे में शामिल लोगों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका भी शामिल हैं। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट एवं ‘स्टेट ड्यूमा’ (रूसी संसद का निचला सदन) की पूर्व सदस्य अलीना काबेवा का वीजा फ्रीज कर दिया है और उनकी संपत्तियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

कौन है पुतिन की कथित प्रेमिका

मंत्रालय ने कहा कि काबेवा रूस की एक मीडिया कंपनी की प्रमुख भी हैं, जो यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन करती है। जेल में बंद पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी लंबे अरसे से काबेवा के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि काबेवा की मीडिया कंपनी ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को लेकर पश्चिमी देशों की टिप्पणी को दुष्प्रचार अभियान के रूप में चित्रित करने का बीड़ा उठा रखा है। ब्रिटेन ने मई में काबेवा के खिलाफ प्रतिबंधों को मंजूरी दी थी। वहीं, यूरोपीय संघ ने जून में उन पर यात्रा और संपत्ति संबंधी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने एंड्रे ग्रिगोरीविच गुरेव पर भी प्रतिबंध लगाए हैं

अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने एंड्रे ग्रिगोरीविच गुरेव पर भी प्रतिबंध लगाए हैं, जो विटनहर्स्ट एस्टेट के मालिक हैं। पच्चीस कमरों वाला विटनहर्स्ट एस्टेट लंदन में बकिंघम पैलेस के बाद दूसरा सबसे बड़ा महल है। उनकी 12 करोड़ डॉलर की कीमत वाली नौका (याट) अल्फा नीरो भी प्रतिबंध के दायरे में है। एंड्री के बेटे पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इससे पहले, अप्रैल में अमेरिका ने पुतिन की दोनों बेटियों-कैटरीना व्लादिमीरोवना तिखोनोवा और मारिया व्लादिमीरोवना वोरोत्सोवा पर प्रतिबंध लगाए थे।

अमेरिका ने 893 रूसी संघ के अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं

रूसी इस्पात निर्माता पब्लिकनो एक्त्सियनर्नो ऑब्सचेस्तवो मैग्नीतोगोर्स्की मेतलर्जिकेशकी कोम्बिनात जिन्हें एमएमके के नाम से भी जाना जाता है, उन पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इसके अलावा 893 रूसी संघ के अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन अधिकारियों में रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों के वीजा फ्रीज कर दिए जाएंगे। अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘यूक्रेन पर रूस के अवैध आक्रमण के कारण मासूम लोगों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पुतिन के सहयोगियों ने खुद को समृद्ध किया है और वे अत्यंत विलासितापूर्ण जीवन जी रहे हैं।’’ 

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा