लाइव न्यूज़ :

‘चाइना वायरस’ शब्दों का प्रयोग करने के लिए अमेरिका की फुटबाल टीम के अध्यक्ष ने मांगी माफी

By भाषा | Updated: October 27, 2021 09:30 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 27 अक्टूबर (एपी) अमेरिका की एक पेशेवर फुटबॉल टीम ‘ह्यूस्टन टेक्सस’ के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैल मैकनायर ने मई में टीम के एक चैरिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान कोरोना वायरस के लिए ‘चाइना वायरस’ शब्दों का इस्तेमाल करने पर माफी मांगी है।

कोरोना वायरस के लिए ‘चाइना वायरस’ शब्दों का इस्तेमाल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर करते थे। कई लोग इसे एशियाई लोगों के प्रति असंवेदनशील रवैया मानते हैं, क्योंकि इन शब्दों के जरिए कोविड-19 के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया जाता है। कोविड-19 का पहला मामला चीन के वुहान में 2019 में सामने आया था।

‘बैली स्पोर्ट्स’ ने मंगलवार को बताया कि मैकनायर ने गोल्फ टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 100 से अधिक प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए इन शब्दों का इस्तेमाल किया था और पिछले साल इस आयोजन को रद्द किए जाने के लिए वायरस को दोषी ठहराया था।

मैकनायर ने बैली स्पोर्ट्स को दिए एक बयान में कहा, ‘‘पिछली मई में आयोजित समारोह में मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया था, वे अनुचित थे। मैंने उस समय लोगों से तत्काल माफी मांगी थी और मैं आज फिर माफी मांगता हूं। मैं जानता हूं कि अपने शब्दों को सोच-समझकर चुनना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?