लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से लोगों को निकालने पर अमेरिका के ध्यान पूरी तरह केंद्रित: कमला हैरिस

By भाषा | Updated: August 24, 2021 12:41 IST

Open in App

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मंगलवार को सिंगापुर में कहा कि अमेरिका का ध्यान, अफगानिस्तान से अपने नागरिकों, अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और सहायता करने वालों को निकालने पर केंद्रित है। सिंगापुर में अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान अमेरिकी नीतियों और साझेदारी पर दिए गए सम्बोधन में उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि दुनिया की नजरें अफगानिस्तान पर टिकी हैं। हैरिस ने कहा, “हमारे पास जो काम है उस पर हमारा ध्यान पूरी तरह केंद्रित है और हम उन सैनिकों तथा दूतावास के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हैं जो वहां हैं और अविश्वसनीय रूप से कठिन और खतरनाक वातावरण में विमान के माध्यम से लोगों को निकाले जाने का काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हम 20 साल से अफगानिस्तान में युद्ध कर रहे हैं। हमारे और सहयोगी देशों के बहुत से सैनिकों ने अफगानिस्तान में जान गंवाई है।” हैरिस ने कहा, “कुछ महीने पहले, राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस युद्ध को समाप्त करने का साहसी और सही निर्णय लिया क्योंकि हमें वहां जाकर जो हासिल करना था वह हमने कर लिया था।” उपराष्ट्रपति, दक्षिण एशिया क्षेत्र में अमेरिका की उपस्थिति को और मजबूत करने के प्रयास के चलते सिंगापुर में हैं। उन्होंने कहा, “अमेरिका का ध्यान अमेरिकी नागरिकों, अंतरराष्ट्रीय साझेदारों, हमारे साथ काम करने वाले अफगानों और अन्य संकटग्रस्त अफगानों को सुरक्षित निकालने पर केंद्रित रहा है।” हैरिस के इस कायर्क्रम की मेजबानी ‘नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर’ (एनयूएस) के ‘ली कुआन यू स्कूल ऑफ पब्लिक पालिसी’ तथा सिंगापुर में अमेरिकी दूतावास ने की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल