लाइव न्यूज़ :

US: यहूदियों के प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, 6 घायल

By भाषा | Updated: October 28, 2018 02:05 IST

पिट्सबर्ग के स्किवरेल हिल में स्थित ट्री ऑफ लाइफ सिनगॉग में हुए हमले में तीन अधिकारियों को भी गोली लगी है। 

Open in App

अमेरिका के पिट्सबर्ग में शनिवार को यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल पर हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया में इस संबंध में खबरें आयी हैं।

 

पिट्सबर्ग के स्किवरेल हिल में स्थित ट्री ऑफ लाइफ सिनगॉग में हुए हमले में तीन अधिकारियों को भी गोली लगी है। 

पुलिस प्रवक्ता क्रिस तोगनेरी ने बताया कि पुलिस के पास फिलहाल और अधिक सूचना नहीं है क्योंकि वे अब भी इमारत को खाली कराने तथा वहां मौजूद और अधिक खतरों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह घटना की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा