लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला

By भाषा | Updated: August 29, 2021 09:51 IST

Open in App

अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अभियान की समाप्ति की उल्टी गिनती शुरू हो जाने के बीच अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल हवाईअड्डे से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका ने 14 अगस्त से अब तक काबुल स्थित हामिद करजई हवाई अड्डे से लगभग 1,13,500 लोगों को निकाला है या निकालने में सहायता की है। अमेरिका ने जुलाई के अंत से करीब 1,19,000 लोगों को स्थानांतरित किया है। व्हाइट हाउस ने शनिवार को कहा, ‘‘28 अगस्त को तड़के तीन बजे (ईटीडी यानी पूर्वी मानक समयानुसार) से 28 अगस्त अपराह्न तीन बजे (ईटीडी) तक करीब 2,000 लोगों को काबुल से निकाला गया। यह काम करीब 1,400 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने वाली 11 अमेरिकी सैन्य उड़ानों और 600 लोगों को निकालने वाली सहयोगी देशों की सात उड़ानों की मदद से किया गया।’’ ‘आर्मी ऑपरेशनल टेस्ट कमांड’ के मेजर जनरल हैंक टेलर ने कहा, ‘‘अब लोगों की एक बड़ी संख्या उन पुरुषों और महिलाओं की वीरता के कारण सुरक्षित है, जो अमेरिकियों और कमजोर अफगान नागरिकों को काबुल से बाहर निकालने के लिए हर दिन अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, “हम काबुल से और अमेरिकी नागरिकों एवं कमजोर अफगानों को निकाल रहे हैं। काबुल हवाईअड्डे पर लगभग 1,400 व्यक्तियों की जांच की गई हैं, जो आज उड़ान भरेंगे।’’ अमेरिकी सेना की 32 उड़ानों (27 सी-17 विमान और पांच सी-130 विमान) से शुक्रवार को लगभग चार हजार लोगों को और सहयोगी देशों की 34 उड़ानों के जरिये 2,800 लोगों को निकाला गया। टेलर ने कहा, ‘‘आज मैं यह अद्यतन जानकारी दे सकता हूं कि कुल 1,17,000 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से बड़ी संख्या में अफगान नागरिक हैं। इनमें से कुल करीब 5,400 अमेरिकी नागरिक हैं।’’अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें इस बात की पुष्ट जानकारी मिली है कि कम से कम 5,400 या संभवत: इससे अधिक अमेरिकियों को 14 अगस्त के बाद से अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें अंतिम दिन निकाले गए करीब 300 अमेरिकी भी शामिल हैं।’’ प्रवक्ता ने बताया कि इस समय करीब 350 अमेरिकियों ने अमेरिका को बताया है कि वे अफगानिस्तान से निकलना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल