लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में छूटे लोगों को लेकर अमेरिका का अनुमान काफी कम: बचाव समूह

By भाषा | Updated: September 4, 2021 22:52 IST

Open in App

सैन डियागो, चार सितंबर (एपी) अमेरिका के एक पूर्व सैनिकों के नेतृत्व वाले बचाव समूहों का कहना है कि बाइडन प्रशासन का यह अनुमान काफी कम है कि अफगानिस्तान में 200 से अधिक अमेरिकी नागरिक छूट गए हैं। समूहों ने यह भी कहा कि इस अनुमान में उन अन्य लोगों को नजरअंदाज कर दिया गया, जिन्हें अमेरिकी नागरिकों के समान माना जाता है। इनमें कानूनी रूप से स्थायी निवासी और ग्रीन कार्ड धारक शामिल हैं। कुछ समूहों का कहना है कि वे अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास बंद होने से पहले पंजीकरण नहीं करा पाने वाले अमेरिकी नागरिकों के लगातार संपर्क में हैं। ग्रीन कार्ड धारक के तौर पर उन्होंने कई साल अमेरिका में बिताए. कर का भुगतान किया और अपने समुदायों के सदस्य बने। इनमें से कई लोगों के बच्चे अमेरिकी नागरिक हैं। दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि उसके पास इस बारे में कोई अनुमान नहीं है कि अफगानिस्तान में ऐसे कितने स्थायी निवासी हैं और तालिबान के शासन से भागने को बेताब हैं। सैन डिएगो में कैजन वैली यूनियन स्कूल डिस्ट्रिक्ट समूह ऐसे ही एक परिवार के संपर्क में है, जिसका कहना है कि वे बाहर नहीं निकल सकते। समूह के प्रवक्ता होवार्ड ने कहा, ''डर इस बात का है कि उनका कोई रखवाला नहीं है। वे हजारों मील दूर बर्बर शासन में जी रहे हैं और हम उन्हें वहां छोड़ आ गए हैं। यह ठीक नहीं है।'' गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने वादा किया था कि अफगानिस्तान से निकलने के इच्छुक 100 से 200 अमेरिकियों कों निकालने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा था कि इनमें से अधिकतर दोहरी नागरिकता धारक हैं। कैलिफोर्निया के तीन जिला स्कूलों का कहना है कि उनके यहां पढ़ने वाले 30 से अधिक बच्चे अफगानिस्तान से वापस नहीं लौट पाए हैं। वर्षों से सैक्रामेंटो में रहने वाला एक परिवार अफगानिस्तान से निकलने की कोशिश कर रहा है। इसके लिये वह अपने बच्चों के प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल को रोजाना संदेश भेज रहा है। माता-पिता और तीन बच्चों का यह परिवार बच्चों की बीमार दादी को देखने के लिये अप्रैल में अफगानिस्तान गया था। ये सभी कानूनी रूप से अमेरिका के निवासी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत