लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विशेष दूत ने कहा, 'अमेरिका चाहता है दलाई लामा के उत्तराधिकारी का मामला संयुक्त राष्ट्र में उठाया जाए'

By भाषा | Updated: November 9, 2019 11:57 IST

अमेरिकी विशेष दूत सैम ब्राउनबैक ने कहा कि उन्होंने 84 वर्षीय दलाई लामा से धर्मशाला में पिछले सप्ताह मुलाकात करके उत्तराधिकारी के मामले पर लंबी चर्चा की थी।

Open in App

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि दलाई लामा का उत्तराधिकारी चुनने का मामला संयुक्त राष्ट्र में उठाया जाए ताकि तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता का उत्तराधिकारी चुनने की चीन की कोशिश को रोका जा सके।

अमेरिकी विशेष दूत सैम ब्राउनबैक ने कहा कि उन्होंने 84 वर्षीय दलाई लामा से धर्मशाला में पिछले सप्ताह मुलाकात करके उत्तराधिकारी के मामले पर लंबी चर्चा की थी। ब्राउनबैक ने बताया कि उन्होंने दलाई लामा से कहा कि अमेरिका इस बात के लिए वैश्विक स्तर पर समर्थन हासिल करने की कोशिश करेगा कि अगले आध्यात्मिक नेता का चयन ‘‘चीन सरकार नहीं बल्कि बौद्ध धर्म के अनुयायी तिब्बती करें’’।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि संयुक्त राष्ट्र इस मामले को उठाएगा।’’ ब्राउनबैक ने स्वीकार किया कि सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति रखने वाला चीन इस संबंधी हर कदम को बाधित करने की कोशिश करेगा लेकिन बाकी देश संयुक्त राष्ट्र में अपनी आवाज तो उठा सकते है। 

टॅग्स :अमेरिकादलाई लामा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा