लाइव न्यूज़ :

US Election Results: रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट पर किया कब्जा, चार वर्षों में पहली बार मिला बहुमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2024 12:07 IST

US Election Results: जनसंख्या के आधार पर राज्यों को निर्वाचक मंडल वोट दिए जाते हैं।

Open in App

US Election Results: अमेरिका में राष्ट्पति पद के लिए हउए चुनाव में डोनाल्ट ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है और कमला हेरिस हार गई हैं। रिपब्लिकन पार्टी ने मंगलवार देर रात अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया। पार्टी ने अपनी सीटों पर जीत के क्रम को दोहराते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के कब्जे वाली कई सीटों पर जीत हासिल कर चार साल में पहली बार सीनेट में अपना दबदबा बढ़ा लिया।

नेब्रास्का में रिपब्लिकन पार्टी की अप्रत्याशित जीत ने उसे शीर्ष पर पहुंचा दिया। मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर डेब फिशर ने निर्दलीय नवोदित नेता डैन ओसबोर्न से आश्चर्यजनक रूप से मजबूत चुनौती का सामना किया। सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी को जो थोड़ा बहुत बहुमत प्राप्त था, उसे बचाने वे नाकाम रहे और पूरा आंकड़ा रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में जाते दिखा। रात में ही रिपब्लिकन पार्टी ने वेस्ट वर्जीनिया में एक सीट जीत ली, जिसमें जिम जस्टिस चुनाव जीत गए। उन्होंने आसानी से सेवानिवृत्त सीनेटर जो मैनचिन का स्थान ले लिया।

वहीं, टेक्सास के रिपब्लिकन नेता टेड क्रूज और फ्लोरिडा के रिक स्कॉट को हटाने के डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रयास विफल हो गए। कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में प्रतिनिधि सभा और सीनेट के लिए होने वाले चुनाव यह निर्धारित करेंगे कि किस पार्टी के पास बहुमत है और राष्ट्रपति के एजेंडे को आगे बढ़ाने या रोकने की शक्ति किस सदन के पास है या फिर व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) को क्या विभाजित सदन का सामना करना पड़ेगा।

अब ध्यान डेमोक्रेटिक पार्टी के वर्चस्व वाले राज्यों पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन पर केंद्रित है, जहां डेमोक्रेटिक पार्टी सीनेट पर अपनी बची हुई पकड़ को बचाने की जद्दोजहद में है।

एसोसिएटेड प्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 230 निर्वाचक मंडल वोट जबकि हैरिस ने 205 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति चुना जाता है। पेन्सिलवेनिया तथा कई अन्य राज्यों में मतदान अभी जारी है जबकि इसके साथ ही इन राज्यों में प्रारंभिक मतपत्रों और डाक से आए मतों की गिनती भी जारी है।

मतगणना के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, हैरिस पेन्सिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन राज्यों में आगे हैं, जबकि ट्रंप जॉर्जिया में बढ़त बनाए हुए हैं। कमला हैरिस ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया,वर्जीनिया कोलोराडो से चुनाव जीत लिया है जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी कैरोलाइना, आयोवा, मोंटाना, मिसौरी और उटाह से जीत हासिल की है। कमला हैरिस ने मेन में फर्स्ट कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में जीत दर्ज की और एक निर्वाचक मंडल वोट हासिल किया।

उन्होंने कैलिफोर्निया, ओरेगन और वाशिंगटन में भी जीत हासिल की है। डेमोक्रेट सुहास सुब्रमण्यम ने उत्तरी वर्जीनिया का प्रतिनिधित्व करने वाली अमेरिकी सदन की एक सीट के लिए चुनाव जीत लिया है। अमेरिका में 50 राज्य हैं और उनमें से अधिकतर राज्य हर चुनाव में एक ही पार्टी को वोट देते रहे हैं, सिवाय ‘स्विंग’ राज्यों के। बताया जाता है कि चुनावी रूप से अहम माने जाने वाले इन ‘स्विंग’ राज्यों में मतदाताओं का रुझान बदलता रहता है।

जनसंख्या के आधार पर राज्यों को निर्वाचक मंडल वोट दिए जाते हैं। कुल 538 निर्वाचक मंडल वोट के लिए मतदान होता है। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट पाने वाले उम्मीदवार को चुनाव में विजेता घोषित किया जाता है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपUSअमेरिकाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!