लाइव न्यूज़ :

US Election: क्या कमला हैरिस के अलावा बाइडन का भी मुंबई व चेन्नई से है रिश्ता?, जानें सबकुछ

By अनुराग आनंद | Updated: November 9, 2020 10:02 IST

रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले जो बाइडन ने पहली बार 2013 में चेन्नई से अपने संबंध का उल्लेख मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकिंग्स कॉलेज के एक प्रोफेसर के अनुसार, जो बाइडन के पूर्वजों ने 19 वीं शताब्दी में ईस्ट इंडिया कंपनी में काम किया था।बता दें कि 19 वीं शताब्दी में क्रिस्टोफर और विलियम बाइडन ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते थे।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बाइडन की भारी जीत हुई है। भारतीय मूल की कमला हैरिस भी अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं। कमला भारतीय मूल की पहली महिला है जो अमेरिका के इतने बड़े पद पर काबिज हुई है। वहीं, अब चुनाव जीतने के बाद जो बाइडन का भी भारत से कनेक्शन सामने आ रहा है। 

इंडिया टुडे की मानें तो कमला हैरिस का चेन्नई से जुड़ाव सुर्खियों में आने के बाद अब जो बाइडन का भी भारत से गहरा रिश्ता सामने आ रहा है। दरअसल , पिछले दिनों खुद जो बाइडन ने अपने समर्थकों को बताया था कि उनके दूर के रिश्तेदार मुंबई में रहते हैं। यही नहीं जो बाइडन ने वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में कहा कि मुंबई में उनके परिवार से जुड़े करीब पांच संबंधी लोग रहते रहते हैं। यही नहीं उन्होंने बताया कि कमला हैरिस के अलावा चेन्नई से उनका भी पैतृक संबंध है।

किंग्स कॉलेज के एक प्रोफेसर के अनुसार, जो बाइडन के पूर्वजों ने 19 वीं शताब्दी में ईस्ट इंडिया कंपनी में काम किया था। इसी दौरान वह भारत गए थे और वहीं बस गए थे। बता दें कि 19 वीं शताब्दी में क्रिस्टोफर और विलियम बाइडन ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते थे। वह दोनों बराबर जल मार्ग से भारत आते जाते रहते थे।

विलियम की कम उम्र में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद भी क्रिस्टोफर ने इसी कंपनी से जुड़े रहकर अपनी सेवा के दौरान कई जहाजों पर कैप्टन रहते हुए काम किया। प्रोफेसर टिम विलसी-विल्सी के अनुसार, अंत में प्रोफेसर मद्रास में एक समृद्ध जीवन के लिए बस गए।

क्रिस्टोफर बाइडन बाद के वर्षों में मद्रास (आधुनिक चेन्नई) में एक प्रसिद्ध व्यक्ति के तौर पर भी जाने गए। टिम ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के एक लेख में इस बात का उल्लेख किया है।

रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले जो बाइडन ने पहली बार 2013 में चेन्नई से अपने संबंध का उल्लेख मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान किया था। यह वह समय था जब कमला हैरिस के भारत से कनेक्शन की बात मीडिया में आई भी नहीं थी। 

उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए जो बाइडन ने अपनी पहली यात्रा के दौरान कहा था कि उन्हें करीब एक दशक पहले पहली बार सीनेटर पद के चुनाव जीतने के बाद एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी। 

बता दें कि अमेरिका में हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में भारतवंशी कमला हैरिस उपराष्‍ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुई हैं। जीत के बाद अमेरिकी जनता को अपने पहले संबोधन में उन्‍होंने भारत का जिक्र किया, जहां से उनकी मां ताल्‍लुक रखती थीं। उन्‍होंने साफ कहा कि आज वह जो कुछ भी उनका श्रेय उनकी मां श्यामला गोपालन को जाता है।

अपने संबोधन में भारत और मां श्‍यामला गोपालन का जिक्र करते हुए कमला हैरिस ने कहा, ‘जब वह 19 साल की उम्र में भारत से यहां आई होंगी तो उन्‍होंने इस क्षण की कल्पना नहीं की होगी। लेकिन अमेरिका में उनका गहरा विश्वास था, जहां इस तरह के क्षण संभव हैं और इसलिए मैं उसके बारे में सोच रही हूं।’

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पकमला हैरिसइंडियाचेन्नईमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट