लाइव न्यूज़ :

US Election 2024: कमला, आपका खेल खत्म हो चुका?, जानिए नए सर्वेक्षण में कौन किस पर भारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2024 13:55 IST

US Election 2024 Live Updates: राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के दौरान ट्रंप ने हैरिस पर तीखा हमला बोला और राष्ट्रपति जो बाइडन की टिप्पणियों का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के समर्थकों को "कचरा" कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में पांच नवंबर को मतदान होना है।आप अमेरिका का नेतृत्व नहीं कर सकते, यह सच है।कमला हैरिस राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं।

US Election 2024 Live Updates: अमेरिकी चुनाव से पांच दिन पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में रैलियां कीं और चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण इस राज्य में खुद को बीस साबित करने की कोशिश की। सीएनएन के नए सर्वेक्षणों से पता चला है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस को मिशिगन और विस्कॉन्सिन में मामूली बढ़त हासिल है, जबकि पेंसिल्वेनिया में दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। सर्वेक्षणों के अनुसार, मिशिगन में हैरिस ने संभावित मतदाताओं के बीच ट्रंप पर 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़त बना रखी है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के दौरान ट्रंप ने हैरिस पर तीखा हमला बोला और राष्ट्रपति जो बाइडन की टिप्पणियों का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के समर्थकों को "कचरा" कहा था। हाल ही में ट्रंप विस्कॉन्सिन के ग्रीन बे क्षेत्र में कचरा उठाते समय पहनी जाने वाली जैकेट पहनकर एक डंपर ट्रक में सवार होकर रैली में पहुंचे और अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हैरिस राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, "जो (बाइडन) और कमला के लिए मेरी प्रतिक्रिया बहुत सरल है, यदि आप अमेरिकियों से प्यार नहीं करते हैं तो आप अमेरिका का नेतृत्व नहीं कर सकते, यह सच है।

यदि आप अमेरिकी लोगों से नफरत करते हैं तो आप राष्ट्रपति नहीं बन सकते। मेरा मानना ​​है कि वे ऐसा करते हैं, और कमला हैरिसअमेरिका की राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं।" ट्रंप ने कहा, "कमला, आपका खेल खत्म हो चुका है।" हैरिस ने बाइडन के उस विवादास्पद बयान से दूरी बना ली, जिसमें उन्होंने ट्रंप के समर्थकों को ‘कचरा’ कहा था।

हैरिस ने कहा कि वह किसी के मत के आधार पर उसकी आलोचना करने से पूरी तरह असहमत हैं। हैरिस ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि मेरा काम सभी लोगों को प्रतिनिधित्व करना है, चाहे वे मेरा समर्थन करें या न करें। अमेरिका की राष्ट्रपति के रूप में, मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति रहूंगी, चाहे आप मुझे वोट दें या न दें।’’ अमेरिका में पांच नवंबर को मतदान होना है।

टॅग्स :कमला हैरिसडोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा