लाइव न्यूज़ :

पत्रकार खगोशी की मौत पर सऊदी की ओर से दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं हैं ट्रंप, कहा- मामले की तह तक जाऊंगा

By भाषा | Updated: October 23, 2018 12:45 IST

वाशिंगटन पोस्ट के लिए काम कर रहे खशोगी को दो अक्टूबर को इस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के दूतावास में मार डाला गया। 

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह तुर्की में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में बागी पत्रकार जमाल खशोगी की मौत को लेकर खाड़ी देश के जवाब से ‘‘संतुष्ट नहीं’’ हैं।ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का एक समूह सऊदी अरब में है और जांचकर्ताओं का अन्य समूह तुर्की में है जो इस मामले पर जानकारियां एकत्र करने की कोशिश कर रहा है।ट्रंप ने सोमवार को टेक्सास में एक चुनावी रैली के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने जो सुना, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं।’’ 

ट्रंप ने चुनावी रैली में कहा- आज या कल हम पता लगाएंगेउन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम बहुत जल्द पता लगाएंगे। हमारे पास अत्यधिक प्रतिभाशाली लोग हें। वे आज या कल वापस आ रहे हैं और मुझे जल्द ही पता लग जाएगा।’’ वाशिंगटन पोस्ट के लिए काम करने वाले खशोगी की दो अक्टूबर को इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई जहां वह अपनी शादी से संबंधित कुछ दस्तावेज लेने गए थे।दो सप्ताह तक सऊदी अरब सरकार ने कहा कि खशोगी पीछे के दरवाजे से दूतावास से चले गए थे लेकिन वैश्विक आक्रोश के बाद उसने एक बयान जारी कर माना कि खशोगी की मौत दूतावास के भीतर ही हुई।ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से बात की है। उन्होंने कहा, ‘‘सऊदी अरब में हमारे लोग हैं। तुर्की में हमारे शीर्ष खुफिया अधिकारी हैं। मुझे कल काफी कुछ पता चलेगा, वे आज रात या कल सुबह वापस लौट आएंगे।’’ सवालों के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह सऊदी अरब के साथ 110 अरब डॉलर के बड़े हथियार सौदे पर कोई कदम उठाने के खिलाफ हैं।उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी निवेशों को गंवाना नहीं चाहता जो हमारे देश में आ रहे हैं। मैं लाखों नौकरियां नहीं खोना चाहता, मैं निवेश के लिहाज से 110 अरब डॉलर नहीं गंवाना चाहता लेकिन असल में यह 450 अरब डॉलर है तो यह बहुत महत्वपूर्ण है।’’ वाशिंगटन पोस्ट के लिए काम कर रहे खशोगी को दो अक्टूबर को इस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के दूतावास में मार डाला गया। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."