लाइव न्यूज़ :

चीन की मिलिट्री एजेंसी पर अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध, लेकिन निशाने पर रूसी विमान

By भाषा | Updated: September 21, 2018 05:22 IST

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अपनी आर्थिक ताकत के साथ आक्रामक सेना वाली और बौद्धिक संपदा से पेश आने वाली चीन की सरकार देश के लिए रूस से ज्यादा बड़ा खतरा है। 

Open in App

वाशिंगटन, 21 सितंबर:अमेरिका सरकार ने रूस से सुखोई एसयू-25 लड़ाकू विमान और जमीन से हवा में मार करने वाली एस-400 मिसाइलें खरीदने के लिए चीनी सेना की एक अहम इकाई पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। 

अमेरिका ने कहा है कि चीन के रक्षा मंत्रालय के उपकरण विकास विभाग की खरीद ने रूस पर उसके प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस कार्रवाई का मकसद रूस की दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों के जवाब में उस पर हर्जाना लगाना है।’’ 

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अपनी आर्थिक ताकत के साथ आक्रामक सेना वाली और बौद्धिक संपदा तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों से भयावह तरीके से पेश आने वाली चीन की सरकार देश के लिए रूस से ज्यादा बड़ा खतरा है। 

उन्होंने चीन की सरकार को सबकुछ अपने नियंत्रण में रखने वाली और गैर पारदर्शी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि चीन कई चुनौतियां पेश कर रहा है। पोम्पिओ ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में रूस अब भी धौंस जमाता है। हमें उन्हें रोकने की जरुरत है। लेकिन लंबे समय में अगर आप उन चीजों पर ध्यान दें जो अमेरिकियों की आजीविका के लिए खतरा है, जो अमेरिका की आर्थिक वृद्धि को खतरे में डालती है तो चीन, अमेरिका के लिए ज्यादा बड़ा खतरा है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह गैर पारदर्शी सरकार है। यह अत्यंत केंद्रीकृत सरकार है। यह हमारी बौद्धिक संपदा, अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भयावह तरीके से पेश आती है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाचीनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा