लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अपीलीय अदालत ने टेक्सास में गर्भपात पर रोक बहाल की

By भाषा | Updated: October 9, 2021 21:21 IST

Open in App

ऑस्टिन (अमेरिका), नौ अक्टूबर (एपी) अमेरिका में एक संघीय अपीलीय अदालत ने टेक्सास राज्य में गर्भपात पर लगी रोक को बहाल कर दिया है। कुछ दिन पहले ही एक अदालत ने गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर रोक लगा दी थी।

पांचवें अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने शुक्रवार देर शाम जारी एक पन्ने के आदेश में राष्ट्र के कड़े गर्भपात कानून को बहाल कर दिया है। इस कानून के तहत गर्भ में भ्रूण में दिल संबंधी गतिविधि का पता चलने के बाद गर्भपात कराने पर रोक है। यह स्थिति छह हफ्ते के गर्भपात में आती है। इस कानून में बलात्कार पीड़िताओं को भी छूट नहीं दी गई है।

टेक्सास के गर्भपात करने वाले क्लीनिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘सेंटर फॉर रिप्रोडक्शन राइट्स’ की अध्यक्ष नेंसी नॉर्थुप ने अमेरिकी उच्चतम न्यायालय से मामले में दखल देने और इस ‘मूर्खता’ को रोकने की अपील की है। अमेरिकी जिला न्यायाधीश रोबर्ट पिटमन ने बुधवार को टेक्सास के कानून पर रोक लगा दी थी। इसके बाद कुछ क्लीनिकों ने बृहस्पतिवार को गर्भपात करने शुरू कर दिए थे और इस सप्ताहांत के लिए बुकिंग भी कर ली थी।

लेकिन करीब 48 घंटे के अंदर ही अपीलीय अदालत ने दलीलें लंबित रहने तक पिटमन के फैसले को खारिज करने के टेक्सास के आग्रह को स्वीकार कर लिया। उसने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को इस मंगलवार तक जवाब देने को कहा है। बाइडन प्रशासन ही यह कानून लाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल