लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-चीन में तनावः विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कम्युनिस्ट पार्टी को ‘‘शरारती’’ तत्व कहा, सीमा पर भड़का रहा तनाव

By भाषा | Updated: June 20, 2020 17:23 IST

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ लगातार ट्वीट कर चीन पर हमला कर रहे हैं। यूएस ने कहा कि चीन हर जगह सीमा पर तनाव फैला और भड़का रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाारत के प्रति संवेदना व्यक्त करने के एक दिन बाद कहा, ‘‘पीएलए (जन मुक्ति सेना) ने विश्व के सर्वाधिक आबादी वाले लोकतंत्र भारत से लगती सीमाओं पर तनाव भड़का दिया है। चीन सागर का सैन्यीकरण कर रहा है तथा वहां अवैध रूप से और अधिक क्षेत्र पर दावा कर रहा है तथा महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों का खतरा पहुंचा रहा है।वर्षों से पश्चिम, आशा के युग में, मानता रहा है कि वह सीपीसी को बदल सकता है और साथ ही चीनी लोगों के जीवन में सुधार ला सकता है।

वाशिंगटनः अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत से लगती सीमा पर तनाव ‘‘भड़काने’’ और रणनीतिक दक्षिण चीन सागर में सैन्य तैनाती को लेकर चीनी सेना की आलोचना की है और चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी को ‘‘शरारती’’ तत्व करार दिया है।

चीन सरकार पर तीखा हमला करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि ‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी’ (सीपीसी) नाटो जैसे संस्थानों के जरिए स्वतंत्र विश्व बनाने के लिए की गई सभी प्रगति को नष्ट करना चाहती है और बीजिंग की सुविधा के अनुसार नए नियम-शर्त अपनाना चाहती है। पोम्पिओ ने गलवान घाटी में हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैनिकों की जान जाने पर भाारत के प्रति संवेदना व्यक्त करने के एक दिन बाद कहा, ‘‘पीएलए (जन मुक्ति सेना) ने विश्व के सर्वाधिक आबादी वाले लोकतंत्र भारत से लगती सीमाओं पर तनाव भड़का दिया है।

यह दक्षिण चीन सागर का सैन्यीकरण कर रहा है तथा वहां अवैध रूप से और अधिक क्षेत्र पर दावा कर रहा है तथा महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों का खतरा पहुंचा रहा है।’’ चीन प्रचुर संसाधनों से युक्त लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है और उसने सेनकाकू द्वीप पर भी दावा किया है जो पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण में है। वियतनाम, फिलीपीन, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी दक्षिण चीन सागर पर दावा करते हैं। अमेरिका इस क्षेत्र में नौवहन की स्तंत्रता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर अपने नौसैन्य पोतों तथा लड़ाकू विमानों की तैनाती करता रहा है।

पोम्पिओ ने शुक्रवार को ‘2020 कोपनहेगन लोकतंत्र शिखर सम्मेलन’ के दौरान ‘यूरोप और चीन चुनौती’ विषय पर अपने डिजिटल संबोधन में कहा कि वर्षों से पश्चिम, आशा के युग में, मानता रहा है कि वह सीपीसी को बदल सकता है और साथ ही चीनी लोगों के जीवन में सुधार ला सकता है।

डेंग चिआओपिंग ने कहा था कि ‘अपनी शक्ति छिपाओ, अपने समय पर काम करो’

उन्होंने कहा, ‘‘सीपीसी ने हमें यह आश्वस्त करते हुए कि वह सहयोगात्मक संबंध चाहती है, हमारी सद्भावना का लाभ उठाया। जैसा कि (पूर्व चीनी राजनीतिक नेता) डेंग चिआओपिंग ने कहा था कि ‘अपनी शक्ति छिपाओ, अपने समय पर काम करो’। मैं दूसरी जगहों पर भी इस बारे में बोल चुका हूं कि ऐसा क्यों हुआ। यह एक जटिल कहानी है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।’’ पोम्पिओ ने कहा कि दशकों से यूरोपीय और अमेरिकी कंपनियों ने अत्यंत आशावद के साथ चीन में निवेश किया है।

इसने शेंझेन जैसे स्थानों पर आपूर्ति श्रृंखला उपलब्ध कराई, पीएलए से जुड़े छात्रों के लिए शिक्षण संस्थान खोले और अपने देशों में चीन समर्थित निवेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लेकिन सीपीसी ने हांगकांग में स्वतंत्रता को खत्म करने का आदेश दिया, संयुक्त राष्ट्र संबंधी संधि और नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन किया। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘सीपीसी महासचिव (चीनी राष्ट्रपति) शी चिनफिंग ने चीनी मुसलमानों के बर्बर दमन को हरी झंडी दे रखी है जो एक ऐसा मानवाधिकार उल्लंघन है जो द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से हमने नहीं देखा है।

अब, पीएलए ने भारत से लगती सीमाओं पर तनाव भड़का दिया है।’’ पोम्पिओ ने कहा, ‘‘सीपीसी न सिर्फ शरारती तत्व है, बल्कि इसने कोरोना वायरस के बारे में भी झूठ बोला और इसे शेष विश्व में फैलने दिया तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन पर इसपर पर्दा डालने में मदद के लिए दबाव बनाया। इससे दुनिया में हजारों लोगों की जान गई है और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीनदिल्लीलद्दाखशी जिनपिंगनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO