लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: विस्कॉन्सिन में पुलिस की गोलीबारी में अश्वेत नागरिक गंभीर रूप से घायल, सड़कों पर उतरे लोग

By भाषा | Updated: August 24, 2020 22:04 IST

दरवाजा खोलकर अंदर जाने की कोशिश करते ही एक अधिकारी ने उसकी शर्ट पकड़कर उसे बाहर की ओर खींचा और वाहन पर गोलियां चलाईं। कम से कम सात गोलियां चलने की आवाज सुनी गई।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलियां एक ही अधिकारी ने चलाई या एक से अधिक अधिकारियों ने....। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों को ‘‘ न्याय नहीं, शांति नहीं’’ के नारे लगाते हुए भी सुना गया। न्याय विभाग के हवाले कर दिया है। विभाग ने वीडियो की पुष्टि के संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 

केनोशाः अमेरिका के विस्कॉन्सिन में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए।

केनोशा पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक ‘‘घरेलू घटना’’ के संबंध में कार्रवाई करते समय रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस अधिकारियों ने गोलीबारी की। पुलिस ने यह नहीं बताया कि गोलीबारी क्यों करनी पड़ी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मिल्वौकी भेजा गया है।

सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुए वीडियो में तीन पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति पर चिल्लाते और बंदूक ताने नजर आ रहे हैं। व्यक्ति एक एसयूवी के पास खड़ा है उसके चालक सीट की ओर का दरवाजा खोलकर अंदर जाने की कोशिश करते ही एक अधिकारी ने उसकी शर्ट पकड़कर उसे बाहर की ओर खींचा और वाहन पर गोलियां चलाईं। कम से कम सात गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलियां एक ही अधिकारी ने चलाई या एक से अधिक अधिकारियों ने....।

घटना के बाद स्थानीय लोग सड़कों पर आ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों को ‘‘ न्याय नहीं, शांति नहीं’’ के नारे लगाते हुए भी सुना गया। केनोशा पुलिस ने मामले को विस्कॉन्सिन न्याय विभाग के हवाले कर दिया है। विभाग ने वीडियो की पुष्टि के संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा