लाइव न्यूज़ :

काबुल में ड्रोन हमले में असैन्य नागरिकों के मारे जाने की खबरों से वाकिफ है अमेरिका: पेंटागन

By भाषा | Updated: August 30, 2021 09:46 IST

Open in App

अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने सोमवार को कहा कि हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जा रहे विस्फोटकों से भरे वाहन पर ड्रोन हमले के बाद काबुल में असैन्य नागरिकों के हताहत होने की खबरों से अमेरिका वाकिफ हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमान के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने कहा, ‘‘ हमें आज काबुल में एक वाहन पर हुए हवाई हमले में असैन्य नागरिकों के मारे जाने की जानकारी है। हम इस हवाई हमलों में हुए नुकसान का अब भी आकलन कर रहे हैं....’’ अर्बन ने कहा कि अमेरिका को हवाई हमले में किसी भी निर्दोष के मारे जाने का बेहद दुख होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हम जानते हैं कि वाहन पर हमले के बाद वहां काफी शक्तिशाली विस्फोट हुए थे, जो दर्शाता है उसके अंदर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री थी, जिससे अधिक लोग हताहत हो सकते थे। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या हुआ होगा और हम जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल