लाइव न्यूज़ :

नवलनी को जहर दिए जाने के मामले की स्वतंत्र जांच का आग्रह

By भाषा | Updated: March 1, 2021 21:33 IST

Open in App

मास्को, एक मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र से जुड़े दो शीर्ष मानवाधिकार अधिकारियों ने रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी को जहर दिए जाने के मामले की अंतरराष्ट्रीय जांच कराए जाने तथा उन्हें जेल से तुरंत रिहा करने की सोमवार को मांग की।

मानवाधिकार संबंधी मामलों के लिए विशेष संयुक्त राष्ट्र दूत एग्नस कॉलमर्ड और आईरीन खान ने कहा कि विपक्षी नेता नवलनी को जहर दिए जाने का मामला "स्पष्ट और भयावह चेतावनी देने के लिए था कि अगर किसी ने सरकार की आलोचना की तो उसका भी यही हश्र होगा।’’

उन्होंने एक बयान में कहा कि घरेलू अधिकारियों की अपर्याप्त प्रतिक्रिया, निषिद्ध रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल और लक्षित हत्याओं के स्पष्ट तरीके को देखते हुए उनका मानना ​​है कि तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय जांच अत्यावश्यक रूप से करायी जानी चाहिए।

दोनों मानवाधिकार अधिकारियों ने सोमवार को वह पत्र सार्वजनिक किया जो उन्होंने पिछले साल दिसंबर में रूसी अधिकारियों को भेजा था।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक बयान में विशेषज्ञों ने जोर दिया कि नवलनी की हत्या के प्रयास के समय गहन सरकारी निगरानी थी और ऐसे में इस बात की संभावना नहीं बनती कि किसी तीसरे पक्ष ने रूसी अधिकारियों की जानकारी के बिना इस तरह के प्रतिबंधित रसायन (जहर) का इस्तेमाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!