लाइव न्यूज़ :

अमेरिका NSA ने कहा-चीन एकध्रुवीय दुनिया चाहता है, हर देश उसके अधीन हो

By भाषा | Updated: October 14, 2020 13:39 IST

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ‘ब्रायन ने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा’ में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि दुनिया में अब द्विध्रुवीय स्थिति होगी। मुझे लगता है कि हम धीरे-धीरे बहुध्रुवीय स्थिति में प्रवेश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रायन ने कहा कि अमेरिका के साथ उसके सहयोगी भी चीन के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।मुझे लगता है कि दुनिया भर के देशों को यह एहसास होने लगा है कि हम चीन के खिलाफ क्यों है। अमेरिका करदाताओं के धन के प्रति जवाबदेह बनना चाहता है। 

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ‘ब्रायन ने कहा है कि चीन अंतत: एकध्रुवीय दुनिया बनाना चाहता है, जिसमें हर देश उसके अधीन हो।

ब्रायन ने कहा कि दुनियाभर के देशों को यह एहसास होने लगा है कि अमेरिकाचीन के खिलाफ क्यों है। उन्होंने कहा कि दुनिया धीरे-धीरे बहुध्रुवीय स्थिति में प्रवेश कर रही है। ब्रायन ने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा’ में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि दुनिया में अब द्विध्रुवीय स्थिति होगी। मुझे लगता है कि हम धीरे-धीरे बहुध्रुवीय स्थिति में प्रवेश कर रहे हैं।

चीन अंतत: एकध्रुवीय स्थिति पैदा करना चाहता है, जहां शेष सभी देश उसके अधीन हों।’’ उन्होंने कहा कि वे हजारों वर्ष से दुनिया को इसी तरह देखते रहे हैं और वे आज भी इसे ऐसे ही देखते हैं। ब्रायन ने कहा कि अमेरिका के साथ उसके सहयोगी भी चीन के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दुनिया भर के देशों को यह एहसास होने लगा है कि हम चीन के खिलाफ क्यों है। मुझे लगता है कि यदि ब्राजील और भारत के महान लोकतंत्र, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन हमारे साथ होंगे, तो अंतत: चीन पहले से अधिक अलग-थलग पड़ जाएगा।’’

ब्रायन ने कहा कि चीन के निकट मित्र समझे जाने वाले कई अफ्रीकी देशों ने अमेरिका से कहा है कि यदि वह चीन से लिया उनका कर्ज चुका देता है, तो वे चीन के साथ संबंध नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि राष्ट्रपति ऐसा नहीं करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका करदाताओं के धन के प्रति जवाबदेह बनना चाहता है। 

टॅग्स :चीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा