लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने रोहिंग्या लोगों की समुद्र में भटकी नौका का पता लगाने के लिए मदद मांगी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 15:26 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 22 फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर रवाना हुयी एक नौका के अंडमान सागर में भटक जाने की और उनमें से कई लोगों की भोजन-पानी की कमी की वजह से मौत हो जाने की आशंका है।

एजेंसी ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से उन्हें बचाने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी आयोग ने बताया कि नौका 10 दिन पहले बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से रवाना हुयी थी और इंजन खराब होने के बाद करीब एक हफ्ते से समुद्र में भटक रही है।

एजेंसी ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नौका पर कितने लोग सवार हैं और नौका कहां पर है लेकिन शरणार्थियों के पास कई दिन से खाना-पानी नहीं होने की खबरें हैं।

यूएनएचसीआर (एशिया प्रशांत क्षेत्र) निदेशक इंद्रिका रातवट्टे ने एक बयान में कहा, ‘‘ कई लोग नाजुक हालात में हैं और संभवत: गंभीर निर्जलन की समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारा मानना है कि कई शरणार्थियों की पहले ही मौत हो गई है और मृतकों की संख्या गत 24 घंटे में बढ़ी है।’’

यूएएचसीआर ने कहा कि उसने अंडमान सागर के आसपास के देशों को सतर्क किया है और नौका पर सवार शरणार्थियों की मदद की अपील की है।

एजेंसी ने कहा कि नौका मिलने पर वह मानवीय सहायता एवं पृथकवास सुविधा मुहैया कराने को तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल