लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: प्रिंस चार्ल्स के बाद अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

By अनुराग आनंद | Updated: March 27, 2020 17:11 IST

बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि प्रिंस ऑफ वेल्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रिंस चार्ल्स कोरोना के आंशिक लक्षण नजर आए हैं, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और आने वाले कुछ दिनों तक वे घर से ही काम कर रहे हैं।प्रिंस चार्ल्स फिलहाल स्कॉटलैंड के घर में सेल्फ आइसोलेशन में हैं और वहीं उनका इलाज हो रहा है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। एएनआई की मानें तो जांच में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसनकोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

महामारी बन चुका कोरोना वायरस पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है और जॉनसन के अलावा इसकी चपेट में शाही परिवार भी आ गया है। जॉनसन से पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि  प्रिंस ऑफ वेल्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोरोना के आंशिक लक्षण नजर आए हैं, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और आने वाले कुछ दिनों तक वे घर से ही काम कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस चार्ल्स फिलहाल स्कॉटलैंड के घर में सेल्फ आइसोलेशन में हैं और वहीं उनका इलाज हो रहा है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट स्कॉटलैंड में ही किया गया था, जहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे। हालांकि उनका टेस्ट नेगेटिव आया है।

बता दें कि  ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बुधवार (25 मार्च) सुबह तक बढ़कर कुल 9,529 हो गई है। यूके के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार (24 मार्च) के आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में कुल 1,452 मामलों की वृद्धि देखने को मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 से संक्रमित कुल 463 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंग्लैंड के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) प्रोफेसर क्रिस व्हिट्टी ने कहा कि ब्रिटेन कोरोना वायरस के टेस्ट की दर को बढ़ा रहा है।

बता दें कि अब तक दुनियाभर में 4.3 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि इस महामारी से 19 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :बोरिस जॉनसनब्रिटेनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल