लाइव न्यूज़ :

UAE: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का हुआ निधन

By रुस्तम राणा | Updated: May 13, 2022 16:49 IST

शुक्रवार को स्टेट न्यूज एजेंसी WAM ने यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान की मौत की खबर की पुष्टि की है। 

Open in App

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया है। स्टेट न्यूज एजेंसी WAM ने अल नाहयान की मौत की खबर की पुष्टि की है। राष्ट्रपति के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए वहां के राष्ट्रीय ध्वज को 40 दिनों के लिए झुकाने का आदेश दिया गया है। साथ ही राष्ट्रपति से जुड़े मंत्रालय ने तीन दिनों का राजकीय शोक अवकाश घोषित किया है।

शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने 3 नवंबर 2004 से अबू धाबी के संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और शासक के रूप में सत्ता संभाल रहे थे। इससे पहले उनके पिता स्वर्गीय महामहिम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान साल 1971 में संघ के बाद से यूएई के पहले अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था और उनके निधन के बाद नाहयान यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का जन्म साल 1948 हुआ था। वे यूएई के दूसरे अध्यक्ष और अबू धाबी के अमीरात के 16 वें शासक थे। यूएई के अध्यक्ष बनने के बाद से, शेख खलीफा ने संघीय सरकार और अबू धाबी की सरकार दोनों के एक प्रमुख पुनर्गठन की अध्यक्षता की है।

राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद, शेख खलीफा ने यूएई सरकार के लिए संतुलित और सतत विकास प्राप्त करने के लिए अपनी पहली रणनीतिक योजना शुरू की। शेख खलीफा ने तेल और गैस क्षेत्र और डाउनस्ट्रीम उद्योगों के विकास को आगे बढ़ाया, जिन्होंने देश के आर्थिक विविधीकरण में सफलतापूर्वक योगदान दिया है।

उन्होंने उत्तरी अमीरात की जरूरतों का अध्ययन करने के लिए पूरे यूएई में व्यापक दौरे किए, जिसके दौरान उन्होंने आवास से संबंधित कई परियोजनाओं के निर्माण के लिए निर्देश दिए।

टॅग्स :Sheikh Khalifa bin Zayed Al NahyanUAE
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट