लाइव न्यूज़ :

संयुक्त अरब अमीरातः दुबई में भारतीय किशोर ने दीवार में बिना छेद किए भारी सामान टांगने की तकनीक खोजी

By भाषा | Updated: October 24, 2020 20:07 IST

खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक 10 कक्षा में इंटरनेशनल बैकलॉरीएट पाठ्यक्रम के छात्र इशिर, जेम्स वर्ल्ड अकादमी का छात्र है और जब उसने कील गाड़ने से दीवारों को होने वाले नुकसान को देखा तो इस नवोन्मेषी उपाय के साथ सामने आया।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया में आई खबर के मुताबिक अब बच्चे द्वारा खोजी गई यह तकनीक परिवार के कारोबार का आधार बनेगा।16 वर्षीय भारतीय किशोर ने दीवार में छेद किए बिना भारी सामान लटकाने की नवोन्मेषी तकनीक खोजी है।अमेरिका के प्यूर्डे विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे बड़े भाई अविक से मार्ग दर्शन के लिए संपर्क किया।

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले 16 वर्षीय भारतीय किशोर ने दीवार में छेद किए बिना भारी सामान लटकाने की नवोन्मेषी तकनीक खोजी है।

मीडिया में आई खबर के मुताबिक अब बच्चे द्वारा खोजी गई यह तकनीक परिवार के कारोबार का आधार बनेगा। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक 10 कक्षा में इंटरनेशनल बैकलॉरीएट पाठ्यक्रम के छात्र इशिर, जेम्स वर्ल्ड अकादमी का छात्र है और जब उसने कील गाड़ने से दीवारों को होने वाले नुकसान को देखा तो इस नवोन्मेषी उपाय के साथ सामने आया।

इशिर ने बताया कि परियोजना को पूरा करने के लिए उसने अमेरिका के प्यूर्डे विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे बड़े भाई अविक से मार्ग दर्शन के लिए संपर्क किया। इशिर ने बताया कि दोनों के मंथन के बाद यह उपाय सूझा और उन्होंने इस्पात की दो पट्टी और चुंबक से दीवार में छेद किए बिना सामान टांगने की समस्या का समाधान निकाला।

उन्होंने बताया, ‘‘स्टील की एक पट्टी दीवार से चिपकी होती है जिसे ‘अल्फा स्टील टेप’ नाम दिया गया है और दूसरी पट्टी जिसपर सामाना टांगा जाता है, उसे ‘बीटा स्टील टेप’ नाम दिया गया, चुंबक पूरे ढांचे को एक साथ जोड़े रहता है।’’ इशिर ने बताया कि इस वस्तु को उन्होंने ‘क्लैपइट’नाम दिया है।

इशिर के पिता सुमेश वाधवा अपने बेटे के कार्य से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस चुंबक की मदद से हम अपने पूरे होम थियेटर को दीवार में छेद किए बिना टांग सकते हैं। सुमेश ने अब अपनी नौकरी छोड़ दी है और परिवार के कारोबार के तहत ‘क्लापिट’ उत्पाद को लांच करने का फैसला किया है। 

टॅग्स :दुबईअमेरिकाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट