लाइव न्यूज़ :

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नी महजबीन कोरोना पॉजिटिव, दोनों कराची के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती

By सुमित राय | Updated: June 5, 2020 16:57 IST

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कोरोना हो गया है और उसे कराची के एक मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है।दाऊद की पत्नी महजबीन को भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नी का इलाज कराची के मिलिट्री हॉस्पिटल चल रहा है।

भगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है, इतना ही नहीं दाऊद की पत्नी महजबीन को भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद दाऊद के गार्ड्स और अन्य स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

सीएनएन न्यूज18 ने पाकिस्तान में शीर्ष सरकारी स्रोतों के हवाले से बताया है कि दाऊद इब्राहिम फिलहाल कराची के मिलिट्री हॉस्पिटल भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दाऊद के घर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।

कौन है दाऊद इब्राहिम

दाऊद इब्राहिम कासकर मुंबई की डोंगरी से निकला अंडरवर्ल्ड डॉन है, जिसका जन्म 27 दिसंबर 1955 को हुआ था। भारत में कई आतंकी घटनाओं में वो शामिल रहा है। दाऊद पर 1993 के मुंबई बम धमाकों का आरोप है और उसके खिलाफ इंटरपोल के कई नोटिस हैं। इसके अलावा उस पर हत्या, उगाही, ड्रग तस्करी के सैकड़ों मामले दर्ज हैं। भारत सरकार ने उसे मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला हुआ है।

2003 में उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया गया है और उसके ऊपर 25 मिलियन यूएस डॉलर का ईनाम भी है। 2011 में एफबीआई और फोर्ब्स  ने दुनिया की मोस्ट वांटेड लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दाऊद इब्राहिम इस वक्त पाकिस्तान के कराची में रहता है।

पाकिस्तान में 89 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

बता दें कि पिछले कुछ समय में पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं और यहां कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89 हजार को पार कर गई है। worldometers के आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में इस घातक वायरस की चपेट में अब तक 89249 लोग आ चुके हैं, जबकि 1838लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं और 31198 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमकोरोना वायरसपाकिस्तानसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत