लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ‘आईएसआईएल-के’ वरिष्ठ कमांडर सनाउल्ला गफारी पर प्रतिबंध लगाए

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:12 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 24 दिसंबर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आईएसआईएल-के) के वरिष्ठ कमांडर सनाउल्ला गफारी पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। यह अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध समूह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष संस्था की ताजा कार्रवाई है।

इन प्रतिबंधों में संपत्ति को कुर्क करना, यात्रा प्रतिबंध और हथियारों की आपूर्ति पर रोक शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रतिबंध समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि सनाउल्ला(27), एक अफगान नागरिक है, जिसे डॉ शहाब अल मुहाजिर, शहाब मुहाजिर के नाम से भी जाना जाता है। वह ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवैंट-खुरासान’ (आईएसआईएल-के) का नेता है।

इसमें कहा गया है कि सुरक्षा परिषद आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति ने 21 दिसंबर को सनाउल्ला को अपनी प्रतिबंध सूची में जोड़ा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह ‘आईएसआईएल-के’ का जून 2020 से नेतृत्व संभाल रहा है और उसे आईएसआईएल ने नियुक्त किया था।

इसमें कहा गया है, ‘‘वह पूरे अफगानिस्तान में आईएसआईएल (के) के अभियानों को मंजूरी देने और धन की व्यवस्था करने की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है। ‘आईएसआईएल-के’ का नेतृत्वकर्ता होने के नाते वह 2021 में कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गये। उसके हमले की पद्धति में हत्या और आईईडी हमले शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब