लाइव न्यूज़ :

संरा अधिकारी ने वार्ता विफल होने पर अफगानिस्तान में मानवीय त्रासदी की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:24 IST

Open in App

काबुल, 17 नवंबर (एपी) शरणार्थियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यदि अफगान शांति प्रक्रिया बिखर जाती है और हिंसा जारी रहती है तो मानवीय त्रासदी पैदा हो जाएगी क्योंकि हजारों विस्थापित लोग इस भयंकर सर्दी में इस महामारी से बचने के लिए जद्दोजेहद कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायुक्त फिलिप्पो ग्रांडी ने अफगानिस्तान की अपनी चार दिवसीय यात्रा के समापन पर कहा कि यदि संघर्ष जारी रहता है तो यहां और लोग विस्थापित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि शांति प्रयास विफल हो जाते हैं तो हमारी आंखों के सामने निश्चित ही देश में एक बड़ी त्रासदी हो सकती है , और मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा न हो। ’’

दशकों से जारी लड़ाई की समाप्ति के लिए अफगान सरकार के वार्ताकारों एवं तालिबान के बीच वार्ता जारी रहने के बावजूद हाल के महीनों में अफगानिस्तान में हिंसा एवं अराजकता बढ़ गयी है।

ग्रांडी ने कहा, ‘‘ मैं सोचता हूं कि हमें यहां हर चीज के लिए तैयार रहने की जरूरत है, हमें और मानवीय मुद्दों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। ’’

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से अफगानिस्तान के प्रति कटिबद्ध रहने की अपील की और अगले सप्ताह जिनेवा में होने वाले दानकर्ता संकल्प सम्मेलन से पहले विस्थापितों एवं लौट रहे अफगानों के लिए व्यापक सहयोग का आह्वान किया।

इंटरनेशनल ओर्गनाइजेश फॉर माग्रेशन के अनुसार देश में अफगान विस्थापितों के अलावा 745,000 से अधिक लोग इस साल के प्रारंभ से ईरान और पाकिस्तान से लौटे हैं।

ग्रांडी ने सभी पक्षों से अफगानिस्तान में हिंसा घटाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब