लाइव न्यूज़ :

तालिबान द्वारा नामित संयुक्त राष्ट्र दूत ने समूह को जल्द वैश्विक मान्यता देने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: September 23, 2021 09:21 IST

Open in App

काबुल, 23 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के लिए तालिबान द्वारा नामित दूत ने मुल्क के नए शासकों को जल्द वैश्विक मान्यता देने का बुधवार को अनुरोध किया। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने युद्धग्रस्त देश में स्वास्थ्य देखभाल आपदा की आशंका जतायी है।

पिछले महीने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद से तालिबान के सामने कई चुनौतियों में से एक मानवीय संकट भी है। इसके अलावा आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट से खतरा भी है जिसने अपने हमले तेज कर दिए हैं और वह देश के पूर्वी क्षेत्र में अपने गढ़ में तालिबानियों को निशाना बना रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के सहायता समन्वयक मार्टिन ग्रिफिथ ने आपात उपाय के तौर पर विश्व निकाय की आपात निधि से अफगानिस्तान के लिए बुधवार को 4.5 करोड़ डॉलर की सहायता राशि जारी की।

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि अफगानिस्तान की स्वास्थ्य व्यवस्था ढहने के कगार पर है और तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। यह बयान डब्ल्यूएचओ के एक दल के काबुल की हालिया यात्रा के बाद आया है। इस दल का नेतृत्व एजेंसी के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयेसस ने किया और उन्होंने तालिबानी नेताओं तथा अन्य लोगों से भी मुलाकात की।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘‘देश एक आसन्न मानवीय आपदा का सामना कर रहा है।’’ उसने बताया कि हजारों स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सामान नहीं हैं और स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘‘इनमें से कई केंद्र बंद हो गए है जिससे स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ये कठोर निर्णय लेने के लिए मजबूर हो गए हैं कि किसे बचाया जाए और किसे मरने के लिए छोड़ दिया जाए।’’ उसने महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य कार्यबल तक पहुंच बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ग्रिफिथ ने आगाह किया कि अफगानिस्तान की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को ढहने देना विनाशकारी होगा।

इससे पहले तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर पूर्व शांति वार्ताकार और तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन को अपना नया संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि बनाने की घोषणा की। उसने आग्रह किया था कि शाहीन को न्यूयॉर्क में चल रही संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने की अनुमति दी जाए।

शाहीन ने बुधवार को कहा, ‘‘हमने सरकार की मान्यता के लिए आवश्यक सभी जरूरतों को पूरा कर लिया है इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि संयुक्त राष्ट्र एक निष्पक्ष विश्व निकाय के तौर पर अफगानिस्तान की मौजूदा सरकार को मान्यता दें।’’

अफगानिस्तान को सोमवार को मंत्री स्तरीय बैठक में अंतिम वक्ता के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है और अगर तब तक तालिबान को कोई वैश्विक मान्यता नहीं दी गयी तो अफगानिस्तान के दूत गुलाम इसाकजई संबोधन देंगे।

इसाकजई को अभी संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के राजदूत के तौर पर मान्यता प्राप्त हैं लेकिन तालिबान का तर्क हैं कि अब देश में उसकी सरकार है और उसे राजदूतों की नियुक्ति करने का अधिकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'