लाइव न्यूज़ :

ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन की औपचारिक रूप से शुरुआत

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:31 IST

Open in App

ग्लासगो, 31 अक्टूबर (एपी) स्कॉटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लासगो में रविवार को संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई। इससे एक दिन पहले दुनियाभर के नेता ग्लोबल वार्मिंग की आम चुनौती से निपटने पर चर्चा के लिये आयोजित इस शिखर सम्मेलन के लिये एकत्रित हुए थे।

बैठक में लगभग 200 देशों के वार्ताकार 2015 के पेरिस जलवायु समझौते के बाद से लंबित मुद्दों पर चर्चा करेंगे, और इस सदी में वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 फ़ारेनहाइट) से अधिक होने से रोकने के प्रयासों को तेज करने के तरीके खोजेंगे।

वैज्ञानिकों का कहना है कि छह साल पहले फ्रांस की राजधानी में जिस लक्ष्य पर सहमति बनी थी, उसे हासिल करने की संभावना धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है।

वैश्विक तापमान पहले ही 1.1 डिग्री सेल्सियस हो चुका है और वर्तमान अनुमान के अनुसार वर्ष 2100 तक यह 2.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस तरह ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से ग्रह की बर्फ पिघल जाएगी, जिससे वैश्विक समुद्र स्तर बढ़ जाएगा। इसके चलते मौसम संबंधी गंभीर घटनाओं की आशंका और बढ़ जाएगी।

31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलने वाले सम्मेलन के दौरान दशकों से एजेंडे में शामिल कई मुद्दों पर चर्चा की जानी है। इसमें एक मुद्दा यह भी है कि उत्सर्जन कम करने के लिये अमीर देश गरीब देशों की किस तरह मदद कर सकते हैं।

कार्रवाई की धीमी गति ने कई पर्यावरण प्रचारकों को नाराज कर दिया है। माना जा रहा है कि वे शिखर सम्मेलन के दौरान जोरदार और रचनात्मक रूप से अपना विरोध जाहिर करेंगे।

सम्मेलन के पहले दिन प्रक्रियात्मक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किये जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना