लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अमेरिका एवं संरा की अहम साझेदारी की सराहना की

By भाषा | Updated: February 12, 2021 14:19 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 12 फरवरी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कोविड-19 वैश्विक महामारी, शांति एवं सुरक्षा संकटों एवं मानवाधिकारों को बढ़ते खतरे समेत वैश्विक चुनौतियों से निपटने में अमेरिका एवं संयुक्त राष्ट्र के बीच ‘‘अत्यंत महत्वपूर्ण एवं मजबूत साझेदारी’’ की सराहना की।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को गुतारेस के साथ फोन पर परिचयात्मक बातचीत के दौरान ब्लिंकन ने बहुपक्षीय सहयोग के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई और बहुपक्षीय प्रणाली में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका की प्रशंसा की।

संयुक्त राष्ट्र ने वार्ता की जानकारी देते हुए बताया कि गुतारेस ने ‘‘कोविड-19 वैश्विक महामारी, पर्यावरण संबंधी आपात स्थिति, शांति एवं सुरक्षा संबंधी कई संकटों और मानवाधिकारों को बढ़ते खतरे समेत वैश्विक चुनौतियों से निपटने में अमेरिका एवं संयुक्त राष्ट्र के बीच अत्यंत महत्वपूर्ण एवं मजबूत साझेदारी की सराहना की’’।

संयुक्त राष्ट्र ने खासकर पेरिस समझौते में फिर से शामिल होने और विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के साथ फिर से संबंध स्थापित करने के अमेरिका के फैसले का स्वागत किया। दोनों ने सीरिया और यमन समेत दुनियाभर में चिंताजनक हालात पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल