लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने देशों से सीरिया से 27000 बच्चों को अपने अपने यहां ले आने की अपील की

By भाषा | Updated: January 30, 2021 18:12 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 30 जनवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद-निरोधक इकाई के प्रमुख व्लादिमिर वोरोनकोव ने विभिन्न देशों से उत्तरपूर्वी सीरिया के एक विशाल कैंप में फंसे 27000 बच्चों को अपने अपने यहां ले जाने की अपील की है। उनमें से ज्यादातर कभी इराक और सीरिया के विशाल हिस्से पर काबिज रहे इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के बेटे और बेटियां हैं ।

वोरोनकोव ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक में कहा, ‘‘ अल होल (कैंप) में बच्चों की भयावह स्थिति आज दुनिया में सबसे ज्वलंत मुद्दों में एक है। 27000 बच्चे फंसे हुए एवं तकदीर के भरोसे हैं तथा इस बात की बड़ी आशंका है कि वे इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों का शिकार हो जायेंगे और शिविर में उनके दिलो-दिमाग में कट्टरपंथ का बीज बोये जाने का जोखिम है। ’’

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अधिकरियों के अनुसार सीरिया में शरणार्थियों एवं विस्थापितों के सबसे बड़े कैंप अल होल में करीब 62000 लोग हैं।

वोरोनकोव ने कहा कि शिविरों मे 60 देशों के बच्चे हैं जो सीरिया या शिविरों पर नियंत्रण रखने वाले संगठनों की नहीं, बल्कि संबंधित देशों की जिम्मेदारी हैं।

उन्होंने कहा कि रूस और कजाखस्तान समेत कई देशों ने करीब 1000 बच्चों एवं उनके परिवार के सदस्यों को अपने यहां बुला लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बात की हर कोशिश की जानी चाहिए कि बच्चे संस्थानों में नहीं रखे जाएं बल्कि उनके समुदायों में उनके परिवार के सदस्यों के साथ उनका पुनर्मिलन हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब