लाइव न्यूज़ :

कई शहरों में मिसाइल अटैक पर बोले वोलोदिमीर जेलेंस्की- दुनिया के नक्शे से हमें मिटाने की कोशिश कर रहा रूस

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 10, 2022 14:29 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर अपने देश को दुनिया के नक्शे से मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देमिसाइल की आवाज सुनाई देने के बाद कीव में भीषण विस्फोट हुआ है।राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में विस्फोट, लोगों के हताहत होने की खबरें सामने आ रही हैं।

कीव:यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि सोमवार को यूक्रेन के कई शहरों में हुए विस्फोटों में काफी लोग मारे गए और घायल हो गए। उन्होंने रूस पर अपने देश को दुनिया के नक्शे से मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा, "वे हमें नष्ट करने और दुनिया से मिटा देने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे लोगों को तबाह किया जा रहा जो जापोरिज्जिया में घर पर सो रहे हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "निप्रो और कीव में भी ऐसा ही किया गया। पूरे यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन कम नहीं होते हैं। मिसाइलें मारी जा रही हैं। दुर्भाग्य से लोग मर रहे हैं और घायल हो रहे हैं।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिसाइल की आवाज सुनाई देने के बाद कीव में भीषण विस्फोट हुआ है। राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में विस्फोट, लोगों के हताहत होने की खबरें सामने आ रही हैं। 

गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी में यूक्रेन पर हमला बोला था, जिसे उन्होंने सैन्य कार्रवाई का हिस्सा बताया। ऐसे में रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को सात महीने हो रहे हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में इसके रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच जहां अमेरिका सहित तमाम पश्चिमी देश रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं तो वहीं रूस पर इन प्रतिबंधों का कुछ खास असर नजर नहीं आ रहा है।

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीरूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल