लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से यूक्रेन का प्लेन हाईजैक, रेस्क्यू कराने आए विमान को ईरान ले जाने का दावा

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2021 15:02 IST

अफगानिस्तान से यूक्रेन एक विमान के हाईजैक होने की खबर आई है। रिपोर्ट के अनुसार इसे ईरान ले जाया गया है। हालांकि ईरान की ओर से आए बयान के अनुसार विमान फ्यूल के लिए उतरा था और फिर कीव के लिए रवाना हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनीन ने विमान के हाईजैक होने का किया दावा।डिप्टी विदेश मंत्री ने कहा ने कहा विमान में अज्ञात लोग बैठे थे और उसे उड़ाकर ईरान ले जाया गया है।दूसरी ओर ईरान ने कहा है कि विमान रिफ्यूलिंग के लिए उतरा था और फिर कीव के लिए रवाना हो गया।

काबुल: अफगानिस्तान में लोगों के लिए रेस्क्यू के लिए पहुंचे यूक्रेन के एक विमान को हाइजैक कर लिया गया है। यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनीन ने विमान के हाईजैक होने का दावा किया है।

उन्होंने बताया है कि विमान में कुछ अज्ञात लोग सवार थे और प्लेन को ईरान ले जाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ये विमान पिछले हफ्ते अफगानिस्तान में फंसे यूक्रेन के लोगों को निकालने के लिए पहुंचा था।

रूस के न्यूज एजेंसी TASS के अनुसार यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री ने कहा, 'पिछले रविवार, हमारे विमान को अन्य लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद मंगलवार को विमान हमसे चुरा लिया गया। इसमें यूक्रेन के लोगों को एयरलिफ्ट करने की बजाय अज्ञात लोग बैठे हुए हैं और ये ईरान की ओर उड़ा है। हमारे लोगों को निकालने के अगले तीन प्रयास भी विफल हुए क्योंकि हमारे लोग एयरपोर्ट के अंदर नहीं पहुंच सके।'

हाईजैक पर अलग-अलग दावे

इस बीच तेहरान टाइम्स ने रूस की मीडिया आउटलेट इंटरफैक्स के हवाले से बताया है कि कीव ने किसी भी यूक्रेन के विमान के हाईजैक होने की खबरों को नकारा है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने कहा है कि जिस विमान के हाईजैक होने की बात कही जा रही है वो नॉर्थ ईस्ट ईरान के मशहाद एयरपोर्ट पर आया था। हालांकि इसमें फ्यूल भरने के लिए ईरान के एयरपोर्ट पर उतारा गया था। इसके बाद ये वहां से रवाना हो गया और सुरक्षित कीव एयरपोर्ट पर लैंड भी कर चुका है।

टॅग्स :अफगानिस्तानयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल