लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: यूक्रेनी सेना के स्नाइपर ने 3.8 किमी की दूरी से रूसी जवान को मार गिराया, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 20, 2023 13:51 IST

एक यूक्रेनी स्नाइपर ने कथित तौर पर लगभग 2.5 मील (3.8 किमी) की दूरी से एक रूसी सैनिक को मार गिराकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। कीव की सुरक्षा सेवा ने यूक्रेनी मीडिया को बताया है कि यह उपलब्धि पिछले विश्व रिकॉर्ड से लगभग 260 मीटर आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 2.5 मील (3.8 किमी) की दूरी से एक रूसी सैनिक को मार गिरायारूस-यूक्रेन युद्ध को शुरु हुए अब 635 दिन हो गए हैंऐतिहासिक शॉट के लिए "लॉर्ड ऑफ द होराइजन" राइफल इस्तेमाल की गई

Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरु हुए अब 635 दिन हो गए हैं। इस जंग का भविष्य क्या होगा या यह कब ख्तम होगी इसके बारे में आज भी कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन लगभग दो साल से जारी इस जंग के मैदान से कुछ ऐसी कहानियां समय-समय पर आती रहती हैं जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।

हाल ही में एक ऐसी ही खबर आई। दरअसल यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) में कार्यरत एक यूक्रेनी स्नाइपर ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसकी चर्चा सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने वालों के बीच हो रही है। एक यूक्रेनी स्नाइपर ने कथित तौर पर लगभग 2.5 मील (3.8 किमी) की दूरी से एक रूसी सैनिक को मार गिराकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।  कीव की सुरक्षा सेवा ने यूक्रेनी मीडिया को बताया है कि यह उपलब्धि पिछले विश्व रिकॉर्ड से लगभग 260 मीटर आगे है।

न्यूज़वीक की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्ड-ब्रेकिंग शॉट, जो 3.8 किलोमीटर (लगभग 2.3 मील) की दूरी पर बनाया गया था, की पुष्टि एसबीयू के प्रेस कार्यालय ने गॉर्डनुआ.कॉम और उक्रिनफॉर्म सहित यूक्रेनी समाचार आउटलेट्स के साथ संचार में की थी।

इससे पहले सबसे ज्यादा दूरी से  दुश्मन को मार गिराने का विश्वरिकार्ड कनाडाई विशेष बल के स्नाइपर ने साल 2017 में बनाया था। तब इसने इराक में 3,540 मीटर की दूरी पर स्थित अपने लक्ष्य को मार गिराया था। ब्रिटिश स्नाइपर क्रेग हैरिसन ने 2,475 मीटर की दूरी से 2009 में अफगानिस्तान में एक तालिबान लड़ाके को मार गिराने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

हालांकि अब यूक्रेनी स्नाइपर के इस कारनामे ने पुराने रिकॉर्ड्स को काफी पीछे छोड़ दिया है। एसबीयू ने इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारे स्नाइपर्स विश्व स्नाइपिंग के नियमों को बदल रहे हैं।  यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने कहा कि उसके स्नाइपर  शानदार दूरी पर प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जंग जीतने और रूस से जीते गए इलाकों को वापस लेने का इरादा भी जताया।

बताया गया है कि इस ऐतिहासिक शॉट के लिए इस्तेमाल की गई राइफल कथित तौर पर घरेलू रूप से निर्मित मॉडल है जिसे "लॉर्ड ऑफ द होराइजन" के नाम से जाना जाता है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनकनाडाइराकArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल