लाइव न्यूज़ :

Ukraine-Russia War: रूसी अभिनेत्री की लाइव शो में यूक्रेन हमले से गई जान, सेना ने लगाई मुहर

By आकाश चौरसिया | Updated: November 23, 2023 17:44 IST

बीती 19 नवंबर को रूस के अधिग्रहित क्षेत्र पूर्वी यूक्रेनी में चल रहे लाइव शो में परफॉर्म कर रही रूसी अदाकारा की जान गई। इसपर यूक्रेनी और रूसी सेना ने बताया कि यह हमला यूक्रेन की ओर से किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देलाइव शो में रूसी अदाकारा की गई जानदोनों की ओर से सेना ने किया पुख्ता बताया जा रहा है कि यह हमला यूक्रेनी सेना ने किया था

नई दिल्ली: रूस के अधिग्रहित क्षेत्र पूर्वी यूक्रेनी में चल रहे लाइव शो के अंदर रूसी अभिनेत्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु यूक्रेनी हमले की वजह से हुई। रूसी अभिनेत्री पोलिना मेन्शिख जो 40 वर्षीय हैं, वो पहले इसी थियेटर में काम करती थी। थियेटर ने बताया कि डोनबास क्षेत्र में मंच पर प्रदर्शन करते समय उनकी हत्या कर दी गई थी। 

थियेटर अधिकारियों के अनुसार, रूसी सेना के कंट्रोल वाले पूर्वी यू्क्रेन में सैनिकों के लिए प्रदर्शन करते समय यू्क्रेनी हमले में एक रूसी अभिनेत्री की मौत हो गई है। रायटर्स ने घटना के विवरण की पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों पक्षों के सैन्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि 19 नवंबर को क्षेत्र में यूक्रेनी हमला हुआ था।

रूसी सैन्य जांचकर्ता ने कहा..रूस के टेलीविजन में एक रूसी सैन्य जांचकर्ता ने कहा कि डोनेट्स्क क्षेत्र के एक गाँव में एक स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र को हिमरास मिसाइलों से हमला किया गया था। इसे कुमाचोवो कहा जाता है और यूक्रेनियन कुमाचोवे के रूप में जानते हैं, जो फ्रंट लाइन से 60 किमी (37 मील) दूर है।

अज्ञात जांचकर्ता ने कहा कि एक नागरिक मारा गया था, जिसके बारे में उसने कुछ भी बताने से इनकार किया, लेकिन उसने सैन्य हताहतों का कोई उल्लेख नहीं किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने टिप्पणी से इनकार कर दिया और हमले से कोई हताहत नहीं होने का उल्लेख किया है।

टॅग्स :रूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल