लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: संयुक्त राष्ट्र न्यायालय ने रूस से यूक्रेन में सैन्य अभियान बंद करने को कहा

By विशाल कुमार | Updated: March 17, 2022 06:49 IST

न्यायाधीशों ने कहा कि रूस को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके नियंत्रण में या मास्को द्वारा समर्थित अन्य बलों को सैन्य अभियान जारी नहीं रखना चाहिए। हालांकि अदालत के फैसले बाध्यकारी हैं, लेकिन उन्हें लागू करने का कोई सीधा साधन नहीं है और दुर्लभ मामलों में देशों ने अतीत में उनकी अनदेखी की है।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने 13-2 की बहुमत से दिया फैसला।रूस के नियंत्रण में या मास्को द्वारा समर्थित अन्य बलों को सैन्य अभियान जारी नहीं रखना चाहिए।मना करने पर मामला UNSC में भेजा जाता है जहां रूस को वीटो का अधिकार प्राप्त है।

द हेग: संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को रूस को यूक्रेन में युद्ध रोकने का आदेश दिया। हालांकि कई लोगों को संदेह है कि रूस इसका पालन करेगा।

संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने 13-2 के फैसले में कहा, ‘‘रूसी संघ ने 24 फरवरी, 2022 को जो सैन्य अभियान शुरू किया था, उसे वह तत्काल बंद करे।’’

न्यायाधीशों ने कहा कि रूस को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके नियंत्रण में या मास्को द्वारा समर्थित अन्य बलों को सैन्य अभियान जारी नहीं रखना चाहिए।

हालांकि अदालत के फैसले बाध्यकारी हैं, लेकिन उन्हें लागू करने का कोई सीधा साधन नहीं है और दुर्लभ मामलों में देशों ने अतीत में उनकी अनदेखी की है।

जो देश इस अदालत के आदेश को मानने से मना कर देते हैं ,उनका मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भेजा जाता है जहां रूस को वीटो का अधिकार प्राप्त है।

दो सप्ताह पहले यूक्रेन ने इस अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से हस्तक्षेप का अनुरोध किया था और दलील दी थी कि रूस ने उस पर नरसंहार का झूठा आरोप लगाकर 1948 की नरसंहार संधि का उल्लंघन किया एवं उसकी (नरसंहार के आरोप की) आड़ में उस पर हमला कर दिया।

रूस ने कहा कि उसने 7 मार्च को मुकदमे में बराबरी का मौका नहीं दिए जाने को देखते हुए वैश्विक न्यायालय की सुनवाई को छोड़ दिया। हालांकि, मॉस्को ने अदालत में एक लिखित दस्तावेज दाखिल करते हुए कहा कि आईसीजे को कोई कदम नहीं उठाना चाहिए।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादUNयूक्रेनरूसRussia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल