लाइव न्यूज़ :

Ukraine-Russia Crisis: एनोनिमस हैकर ग्रुप का रूस पर धावा, 300 से अधिक रूस की मीडिया और बैंकों की वेबसाइट्स हैक

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2022 14:41 IST

एनोनिमस हैकर ग्रुप ने रूस की सरकारी मीडिया और बैंकों की वेबसाइट को हैक कर लिया है। ये वेबसाइट्स बीते 48 घंटों से डाउन पड़ी हैं। नौबत यहां तक आ गई है कि इनमें से अधिकांश वेबसाइट्स ऑफ लाइन हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूस की सरकारी वेबसाइट बीते 48 घंटों से पड़ी हैं डाउन साइबर अटैक के बाद अधिकांश वेबसाइट्स हैं ऑफ लाइन

रूस और यूक्रेन की जंग के बीच यूक्रेन को एनोनिमस (Anonymous) हैकर ग्रुप का साथ मिला है। इस हैकर ग्रुप ने रूस की सरकारी मीडिया और बैंकों की वेबसाइट्स को हैक कर लिया है। ये वेबसाइट बीते 48 घंटों से डाउन पड़ी हैं। नौबत यहां तक आ गई है कि इनमें से अधिकांश वेबसाइट्स ऑफ लाइन हैं।

एनोनिमस टीवी ने ट्विटर पर लिखा है, यूक्रेन में जो चल रहा है उसके बारे में सच्चाई प्रसारित करने के लिए एनोनिमस द्वारा रूसी राज्य टीवी चैनलों को हैक कर लिया गया है। एनोनिमस द्वारा रूस पर यह साइबर अटैक यूक्रेन के समर्थन में है। दावा किया गया है कि हैकर ग्रुप ने रूस के द्वारा मिलिट्री एक्शन के खिलाफ रूस की सरकारी वेबसाइट्स, रक्षा मंत्रालय जैसी कई वेबसाइट्स को निशाना बनाया गया है।  

युद्ध का आज चौथा दिन है। हमलावर देश रूस यूक्रेन के कई शहरों पर बमबारी कर रहा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन उन्होंने कहा है, वे बेलारूस से बातचीत नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा है बेशक हम शांति चाहते हैं, हम मिलना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त हो। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने वारसॉ, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल, बाकू में बातचीत करने की पेशकश की है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं