लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: यूक्रेन ने रूसी चर्च के प्रमुख को वॉन्टेड की सूची में डाला, रूस ने किए ड्रोन हमले

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 16, 2023 17:59 IST

यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल को वॉन्टेड की सूची में डाल दिया है। ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल पर यूक्रेन के खिलाफ 21 महीने पुराने युद्ध को समर्थन देने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख को वॉन्टेड की सूची में डालायूक्रेन के खिलाफ 21 महीने पुराने युद्ध को समर्थन देने का आरोपहालांकि ये पूरी तरह प्रतीकात्मक है क्योंकि पैट्रिआर्क किरिल रूस में हैं

Russia-Ukraine war: यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने  रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल को वॉन्टेड की सूची में डाल दिया है। ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल पर यूक्रेन के खिलाफ 21 महीने पुराने युद्ध को समर्थन देने का आरोप है। 

हालांकि ये पूरी तरह प्रतीकात्मक है क्योंकि पैट्रिआर्क किरिल रूस में हैं और उनकी गिरफ्तारी का कोई खतरा नहीं है। यूक्रेन धार्मिक नेताओं  के प्रभाव को खत्म करने की कोशिशों में जुटा है। यूक्रेन का आरोप है कि कुछ धार्मिक नेता रूस के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखते हैं और यूक्रेनी समाज को नष्ट करने के लिए काम कर रहे हैं। 

यूक्रेनी मंत्रालय की वांछित सूची में एक पोस्ट में किरिल को 11 नवंबर से लापता बताया गया है। इसमें किरिल को लिपिक वेश में दिखाया गया है। यूक्रेन में रूढ़िवादी ईसाई धर्म को मानने वालों की अच्छी खासी तादाद है। कीव में अधिकारियों ने रूढ़िवादी चर्च की एक शाखा से जुड़े लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले शुरू किए हैं जो कभी सीधे रूसी चर्च और किरिल से जुड़े थे।

बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन में शुरू किए गए अभियान के अब लगभग 2 साल होने वाले हैं। इस बीच शनिवार, 16 सितंबर को एक बार फिर द रूस और यूक्रेन ने एक दूसरे पर ड्रोन हमले किए। यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को कहा कि यूक्रेनी वायु रक्षा ने देश के 11 क्षेत्रों पर शुक्रवार को रातभर दागे गए 31 ड्रोन में से 30 को मार गिराया है। रूस ने भी शुक्रवार शाम को कहा कि उसने कई यूक्रेनी ड्रोन हमलों को रोका।

इस युद्ध में यूक्रेन को शुरू में अमेरिका और पश्चिमी देशों से धन और हथियारों की मदद भी मिली लेकिन समय के साथ ये सहयोग कम होता जा रहा है। यूरोपीय संघ में यूक्रेन को 50 अरब यूरो (54 अरब अमेरिकी डॉलर) की अर्थिक सहायता देने को लेकर हंगरी ने वीटो कर दिया। यूरोपीय संघ में यूक्रेन को 50 अरब यूरो की अर्थिक सहायता देने के संबंध में कोई सहमति नहीं बन सकी। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान ने इसके खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया। 

यह कदम यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले अमेरिकी संसद में यूक्रेन को आर्थिक सहायता देने के संबंध में कोई नतीजा नहीं निकला। जेलेंस्की ने अमेरिकी सांसदों से यूक्रेन को अतिरिक्त 61 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया था। इस धनराशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अमेरिका से हथियार खरीदने में किया जाना है लेकिन सांसदों के बीच इस बारे में कोई एक राय नहीं बन सकी। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल