लाइव न्यूज़ :

रूसी युद्धपोत पर यूक्रेन ने दागे थे मिसाइल, यूक्रेन के बाद अमेरिका के अधिकारी ने भी किया दावा

By भाषा | Updated: April 16, 2022 07:20 IST

अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर खुफिया जानकारी साझा की और कहा कि मोस्क्वा पर बुधवार को कम से कम एक, संभवत: दो मिसाइलें गिरी थीं, जिससे उसमें आग लगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रूस के युद्धपोत पर यूक्रेन के दो मिसाइल गिरे थेयूक्रेन के एक मिसाइल के गिरने से युद्धपोत में आग लग गई

वाशिंगटनः अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि गुरुवार को उत्तरी काला सागर में डूबा रूस का मिसाइल वाहक युद्धपोत यूक्रेन द्वारा दागे गए पोत-रोधी मिसाइल हमले का निशाना बना था और कम से कम एक मिसाइल पोत पर गिरा था। कीव सरकार ने भी युद्धपोत पर मिसाइल हमले का दावा किया है। पेंटागन के अधिकारियों ने पहले कहा था कि वे यूक्रेन के दावे का सत्यापन नहीं कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इसे खारिज भी नहीं किया था।

अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर खुफिया जानकारी साझा की और कहा कि मोस्क्वा पर बुधवार को कम से कम एक, संभवत: दो मिसाइलें गिरी थीं, जिससे उसमें आग लगी। अधिकारी ने इसके अतिरिक्त अन्य कोई जानकारी नहीं दी।

अन्य घटनाक्रम ल्वीव, यूक्रेन - रूसी सैनिकों की वापसी के बाद कीव क्षेत्र में 900 से ज्यादा असैन्य नागरिकों के शव मिले : क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को बताया। कीव क्षेत्रीय पुलिस बल के प्रमुख ने बताया कि शवों को या तो सड़कों पर फेंका गया था या अस्थाई रूप से दफनाया गया था। उन्होंने पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों में 95 प्रतिशत लोगों की मौत गोलियां लगने से हुई है।

पुलिस बल ने कहा कि सबसे ज्यादा, 350 से अधिक शव बुचा में मिले हैं। कीव, यूक्रेन - यूक्रेन के दक्षिणी शहर काखोवका में रॉकेट हमले में गंभीर रूप से घायल दो आम नागरिकों की मौत हो गई है। यह जानकारी काखोवका के नगर निकाय अधिकारियों ने फेसबुक पोस्ट के जरिये दी है।

काखोवका नगरपालिका क्षेत्रीय समिति ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘यह काखोवका के लिए शांतिपूर्ण सुबह नहीं दी। पांच घायल आम नागरिकों को काखोवका नगर पालिका अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से दो की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल है। घायलों में एक की हालत गंभीर है और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर है।’’ नगरपालिका ने बताया कि पांचों बम के टुकड़े की चपेट में आने से घायल हुए थे, जिन्हें नजदीकी तवरिस्क से रॉकेट के जरिये दागा गया था।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा