लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: 'पार्टीगेट' को लेकर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे, सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के सांसद करेंगे फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2022 14:05 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सहित अन्य पर कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सरकारी कार्यालयों में पार्टी करने का आरोप है। इस मामले को पार्टीगेट करार दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉनसन पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सरकारी कार्यालयों में पार्टी करने का आरोप।359 कंजरवेटिव सांसद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भविष्य का फैसला करेंगे।नियमों के अनुसार, आज सोमवार 6 जून को मतदान किया जाएगा।

लंदन:ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है, जो उन्हें उनके पद से हटा सकता है। पार्टी की 1922 समिति के अध्यक्ष ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि उन्हें सांसदों से कई पत्र मिले हैं, जिनमें जॉनसन के नेतृत्व को लेकर मतदान की मांग की गई है।

गौरतलब है कि जॉनसन पर कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सरकारी कार्यालयों में पार्टी करने का आरोप है। इस मामले को पार्टीगेट करार दिया गया है।

अगर जॉनसन 359 कंजरवेटिव सांसदों के बीच मतदान में हार जाते हैं, तो उन्हें कंजरवेटिव नेता तथा प्रधानमंत्री पद से हटा दिया जाएगा। वहीं, अगर वह जीत जाते हैं, तो और एक साल के लिए उनका पद पर बने रहने का रास्ता साफ हो जाएगा।

ब्रैडी ने पार्टी के सांसदों को लिखे पत्र में कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता में विश्वास मत प्राप्त करने के लिए 15 फीसदी संसदीय दल की सीमा को पार कर गया है। नियमों के अनुसार, आज सोमवार 6 जून को मतदान किया जाएगा। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी।

क्या है 1922 समिति?

1922 समिति को इसका नाम कंजर्वेटिव सांसदों की एक बैठक से मिला, जो 100 साल पहले 1922 में हुई थी। यह समिति पार्टी के नेतृत्व निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सांसद अध्यक्ष को पत्र लिखकर कह सकते हैं कि उनका मानना है कि पार्टी नेतृत्व में बदलाव की जरूरत है, जिसे अविश्वास पत्र के रूप में जाना जाता है। यदि अध्यक्ष के पास 54 पत्र पहुंचते हैं, तो उन्हें अविश्वास प्रस्ताव लाना होगा।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :ब्रिटेनबोरिस जॉनसनअविश्वास प्रस्ताव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो