लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के राज्य मंत्री मार्क फील्ड ने किया दुर्व्यवहार, जांच होने तक वह एक मंत्री के तौर पर निलंबित रहेंगे

By भाषा | Updated: June 21, 2019 20:01 IST

एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए ब्रिटेन के राज्य मंत्री मार्क फील्ड गुरुवार को लंदन के मैंशन हाउस में औपचारिक रात्रिभोज कार्यक्रम में अतिथि थे, जहां ब्रिटेन के चांसलर फिलिप हैमंड जब ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति पर मुख्य वक्ता के तौर पर भाषण दे रहे थे, तब पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस की महिला प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बीच में बाधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ने फुटेज देखा और उसे काफी चिंताजनक पाया है। पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले की रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं।’’लंदन पुलिस ने इसकी पुष्टि की कि उसे हमले की रिपोर्ट मिली है और वे इसकी जांच कर रहे हैं।

ब्रिटेन के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) में भारत मामलों के प्रभारी मंत्री को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। उन्हें एक फुटेज में लंदन में एक राजनीतिक कार्यक्रम में एक पर्यावरण संगठन की कार्यकर्ता को जबरन बाहर निकालते हुये दिखाया गया।

एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए ब्रिटेन के राज्य मंत्री मार्क फील्ड गुरुवार को लंदन के मैंशन हाउस में औपचारिक रात्रिभोज कार्यक्रम में अतिथि थे, जहां ब्रिटेन के चांसलर फिलिप हैमंड जब ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति पर मुख्य वक्ता के तौर पर भाषण दे रहे थे, तब पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस की महिला प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बीच में बाधित किया।

इस दौरान फील्ड अपनी सीट से उठकर उनमें से एक को जबरन बाहर की तरफ धकेलते हुये कैमरे में कैद हो गये। ग्रीनपीस ने मंत्री पर उनके विरोध पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया और जांच की मांग की। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जांच होने तक वह एक मंत्री के तौर पर निलंबित रहेंगे।’’

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ने फुटेज देखा और उसे काफी चिंताजनक पाया है। पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले की रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं।’’ लंदन पुलिस ने इसकी पुष्टि की कि उसे हमले की रिपोर्ट मिली है और वे इसकी जांच कर रहे हैं, लेकिन मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। विपक्षी दलों के कई सांसदों ने फील्ड के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके इस्तीफे की मांग की है। 

टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल