लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में वाहनों की सीट बनाने वाली फैक्ट्री में गोलीबारी, दो महिलाओं की मौत: अधिकारी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 10:00 IST

Open in App

फ्रैंकफर्ट, 19 अगस्त (एपी) अमेरिका में फ्रैंकफर्ट के समीप वाहनों की सीट बनाने वाली एक इकाई में एक बंदूकधारी ने बुधवार को गोलीबारी की, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गईं। क्लिंटन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार शाम करीब चार बजकर 15 मिनट पर फ्रैंकफर्ट के समीप 'एनएचके सीटिंग' के पार्किंग क्षेत्र में गोलीबारी की यह घटना हुई। शेरिफ रिचर्ड केली ने संवाददाताओं को बताया कि संदिग्ध हमलावर नीले रंग की फोर्ड से मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही और अभी वह हिरासत में है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में मारी गई महिलाएं और आरोपी दोनों ही एनएचके कर्मचारी हैं। हालांकि अधिकारी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। इस इकाई में वाहनों के लिए सीट बनाने और उसका डिजाइन तैयार करने का काम होता है। यह इकाई जून में ही खुली है। गोलीबारी के बाद दिन भर के लिए इस इकाई को बंद कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल