लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के दो सैन्य विमान जापान में दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग लापता: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 6, 2018 09:34 IST

Two US military aircraft crashed in Japan news:जापान में अमेरिकी मरीन्स की ओर से जारी बयान के अनुसार, दो विमान... एफ-18 लड़ाकू विमान और सी-130 टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा जापान के समुद्री तट से करीब 200 मील दूर देर रात दो बजे हुआएक वायु सैनिक को बचा लिया गया है, लेकिन अन्य अभी लापता हैं।

तोक्यो, छह दिसंबर (एएफपी):जापान में ईंधन भरने के दौरान बृहस्पतिवार को अमेरिका के दो सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के बाद से छह अमेरिकी मरीन लापता हैं। दोनों देशों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जापान में अमेरिकी मरीन्स की ओर से जारी बयान के अनुसार, दो विमान... एफ-18 लड़ाकू विमान और सी-130 टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। हादसा जापान के समुद्री तट से करीब 200 मील दूर देर रात दो बजे हुआ।

अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण जापान के इवाकुनी स्थित मरीन कोर एअर स्टेशन से उड़ान भरने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक वायु सैनिक को बचा लिया गया है, लेकिन अन्य अभी लापता हैं।

मरीन्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डॉक्टर बचाए गए वायु सैनिक की जांच कर रहे हैं। अन्य छह सदस्यों की खोज के लिए तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जापान के एक अधिकारी के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि सी-130 में पांच कर्मी सवार थे। उन्होंने बताया कि जापान ने लापता वायु सैन्यकर्मियों की खोज में चार विमान और तीन जहाजों को तैनात किया है।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार भी सी-130 में पांच और एफ-18 में दो वायु सैन्यकर्मी सवार थे। अमेरिकी मरीन्स ने खोज एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू करने के लिए जापान के मरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का आभार व्यक्त किया है। सेना ने कहा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

टॅग्स :अमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा